फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Case filed against someone who obstructs government work

Chandauli News: सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने वाले पर मुकदमा

Sat, 06 Apr 2024 02:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Case filed against someone who obstructs government work
सकलडीहा। कस्बा में अवैध रूप से एक दुकान से शराब बिक्री की सूचना पर विगत बृहस्पतिवार को सीओ रघुराज और आबकारी इंस्पेक्टर दीपक ओझा ने पुलिस टीम के साथ छापेमारी की थी। पुलिस को देखते ही दुकान में मौजूद युवक दुकान के अंदर से तालाबंद कर घंटों बहस करता रहा। शुक्रवार को आबकारी इंस्पेक्टर ने युवक और उसकी मां के खिलाफ कोतवाली में सरकारी काम में बाधा पहुंचाने व पुलिस कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


कस्बा में अवैध रूप से शराब की धड़ल्ले से बिक्री की जा रही है। इसकी शिकायत पर सीओ व आबकारी इंस्पेक्टर के नेतृत्व में पुलिस फोर्स उक्त दुकान पर छापेमारी करने पहुंची थी। पुलिस को देखते ही दुकान के अंदर बैठे युवक ने अंदर से ताला बंद कर लिया था। काफी प्रयास के बाद भी ताला नही खोले जाने पर पुलिस फोर्स लौट गई थी। इस संबंध में कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि आबकारी इंस्पेक्टर की तहरीर पर आशीष जायसवाल और उसकी मां नाम-पता अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed