फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Case filed against five for assault on electrical workers

Chandauli News: विद्युतकर्मियों से मारपीट के मामले में पांच पर केस

Sun, 25 Aug 2024 03:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Case filed against five for assault on electrical workers
पीडीडीयू नगर। विद्युतकर्मियों के साथ जांच के दौरान मारपीट करने के मामले में जेई मुकेश यादव की तहरीर के बाद शनिवार को भोगवार गांव के पांच लोगों के खिलाफ मुगलसराय थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जुटी हुई है।
विज्ञापन


जेई मुकेश यादव ने बताया कि शुक्रवार को बिजलीकर्मियों की टीम बिजली बिल बकाए की वसूली व बिजली चोरी के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत भोगवार गांव में जांच कर रही थी। इस दौरान टीम गांव में स्थित धमेंद्र दुबे नामक उपभोक्ता के घर पहुंची। टीम ने उपभोक्ता से बकाया विद्युत बिल 15 हजार रुपये जमा करने को कहा। बिजलीकर्मियों ने कहा कि यदि बिजली बिल नहीं जमा किया जाएगा तो उनका कनेक्शन काट दिया जाएगा। आरोप है कि इस पर उपभोक्ता और उसके परिवार वाले आक्रोशित हो गए। कुछ लोगों के साथ मिलकर बिजलकर्मियों की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। पिटाई से बिजलीकर्मी अखिलेश मिश्रा, सरफराज और अनवर घायल हो गए। सभी लोगों को गंभीर चोटें आ गई। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोगवार में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने घायल अखिलेश मिश्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

घटना के बाद जेई मुकेश कुमार यादव ने उपभोक्ता और मारपीट में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ मुगलसराय कोतवाली में नामजद तहरीर दी है। इस संबंध में मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह ने बताया कि विद्युतकर्मी से मारपीट मामले में धमेंद्र दुबे, हर्ष दुबे, जोगेश दुबे, जीतेंद्र दुबे, रुपम दुबे पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------------
02. गिरफ्तारी होने तक कार्य से विरत रहने का लिया निर्णय
-विद्युत निगम के संविदाकर्मियों के साथ मारपीट के बाद मजदूर संघ में रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
सचित्र---30
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के भोगवार में शुक्रवार को विद्युत संविदा कर्मियों के साथ मारपीट की घटना से संविदाकर्मियों में काफी नाराजगी है। नगर के अग्रवाल सेवा संस्थान में शनिवार को आयोजित पूर्वांचल विद्युत संविदा मजदूर संघ की बैठक में उपस्थित मुगलसराय खंड के सभी संविदाकर्मियों ने निर्णय लिया कि जब तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होती वे कार्य से नहीं करेंगे।
बैठक में भोगवार में विद्युत संविदा कर्मियों के साथ मारपीट की घटना के विरोध किया गया। बताया कि संविदाकर्मी अभिलेष मिश्र को गंभीर चोटें आईं हैं और एक हाथ भी टूटा है | प्राथमिकी दर्ज करने और मेडिकल कराने में कोतवाली पुलिस द्वारा हीलाहवाली करने व 24 घंटे पश्चात भी आरोपियो की गिरफ़्तारी न होने पर चर्चा की गई। साथ ही सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती है तब तक हम सभी राजस्व वसूली के कार्य से विरत रहेंगे | बैठक में मुख्य अभिलेष मिश्र, अबरार अली, जगदीश शर्मा, हंसराज, राजेन्द्र, रन्जीत, अजित, श्री प्रकाश के साथ ही सभी बिजलीकर्मी उपस्थित थे।

---------------
इनसेट---
सुभाष नगर और कूड़े खुर्द में 12 घंटे ठप रही आपूर्ति
पीडीडीयू नगर। विद्युतकर्मियों संग मारपीट के बाद साथी कर्मियों में नाराजगी है। इसका असर शनिवार को दिखा। नगर के सुभाष नगर और कूड़े खुर्द में मामूली फाल्ट की वजह से सुबह पांच बजे से शाम साढ़े पांच तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। दिन में लोगों की शिकायत के बाद भी कोई विद्युतकर्मी फाल्ट ठीक करने नहीं आया। संवाद
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed