फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Case filed against 29 including former MLA Manoj

विधायक सहित 85 कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

Mon, 14 Sep 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Case filed against 29 including former MLA Manoj
चंदौली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सोमवार को मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह व जिला अस्पताल के सीएमएस डा. भूपेंद्र द्विवेदी ने शिविर का उद्घाटन किया। इसमें सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कुल 101 यूनिट रक्तदान किया। साथ ही सेवा सप्ताह के तहत कार्यक्रमों के आयोजन पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

सीएमएस भुपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि रक्तदान को लेकर समाज में तमाम तरह की भ्रांतियां हैं। लोग समझते हैं कि शरीर से रक्त निकलने से कमजोरी हो जाती है। वहीं शरीर में ऊर्जा की कमी रहती है। लेकिन लोगों की सोच गलत है। स्वस्थ व्यक्ति के शरीर से रक्त निकलने पर कोई दिक्कत नहीं होती है। इसलिए रक्त निकालने से पूर्व हीमोग्लोबिन, वजन आदि की जांच की जाती है। जिलाध्यक्ष ने कहा, रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान जरूर करना चाहिए। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि रक्तदान से कई लोगों को जीवनदान मिलता है। ऐसे में सभी लोगों को एक वर्ष के अंतराल पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए। कार्यक्रम संयोजक व भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जितेंद्र पांडेय ने कहा, रक्त की कमी के चलते दुर्घटना में घायल, गंभीर रोगियों व असहायों की जान चली जाती है। कई मरीजों के इलाज में खून की कमी सबसे बड़ी बाधा बन जाती है। कहा रक्तदान से ब्लड बैंक में रक्त की कमी दूर होगी और गरीब मरीजों के इलाज में सहूलियत होगी। रक्तदान करने वालों में शशिशंकर सिंह, शिवराज सिंह, अनिल गुप्ता, केएन पांडेय , राकेश मिश्रा, हृदय नारायण तिवारी, आशीष रघुवंशी, आशुतोष सिंह, अनूप पाठक, राजेश द्विवेदी, सौरभ चंद्रा, ऋषि चौहान शामिल थे। इस दौरान अनिल सिंह, दर्शना सिंह, जैनेंद्र कुमार, रविंद्रनाथ गोंड सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ब्लड बैंक प्रभारी डा. मनोज मिश्रा, डा. संजय सहित स्वास्थ्यकर्मियों की टीम उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed