फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Case filed against 150 for spreading rumours

Chandauli News: बच्चा चोरी की अफवाह फ़ैलाने के आरोप में 150 के खिलाफ केस

Sun, 05 Oct 2025 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 150 for spreading rumours
सकलडीहा। स्थानीय कोतवाली के नोनार गांव में बृहस्पतिवार की शाम साधु के वेष में बच्चा चोरी के प्रयास के मामले में पुलिस ने 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसके साथ ही पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

नोनार गांव में बीते बृहस्पतिवार की दोपहर में भीक्षाटन करने गांव में दो लोग साधु के वेष में पहुंचे हुए थे। दोनों साधु अलग अलग गली में भीक्षा मांग रहे थे। यह लोग भीख मांगते हुए एक घर के पास पहुंचे। साधू एक घर के बाहर भिक्षा मांगने लगा। इस पर एक महिला ने खाने का सामान लाकर दिया। इस पर साधु कम होने की बात करते हुए और मांगने लगा। महिला ने इस पर हाथ जोड़ लिया और कहा कि इससे अधिक हम नही दे सकते। इसी बीच साधुओं पर बच्चा चोरी का आरोप लगाते हुए ग्रामीण शोरगुल मचाने लगे। देखते देखते काफी संख्या में भीड़ जुट गई। आरोप है कि दोनों को पकड़ मार पीट की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को थाने ले आई। पूछताछ के बाद पता चला कि दोनो हरदोई जिला के साहाबाद थाना अंतर्गत जोगीपुर गांव के मुनेंद्र और राकेश महावत है। वे दिलदारनगर में बच्चे और परिवार के साथ रहते हैं। वे भीक्षा मांगकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि बच्चा चोरी की झूठी अफवाह फैलाने और साधुओं के साथ मारपीट के मामले में साधु के तहरीर पर डेढ़ सौ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन




सैयदराजा थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव निवासी राजू बिंद को नोनार गांव में मोबाइल चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने बंधक बनाकर मारपीट किया था। इस मामले में पुलिस ने राजू बिंद के पिता की तहरीर पर डेढ़ दर्जन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed