फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Case against two in murder case

राजमिस्त्री के हत्या मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 22 Jul 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Case against two in murder case
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के काशीपुरा में बुधवार को गुड्डू चौहान की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम में गोली लगने से मौत होने की पुष्टि हुई है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

अलीनगर थाना क्षेत्र के काशीपुरा निवासी 50 वर्षीय गुड्डू चौहान की गोली मारकर हत्या घर से करीब 50 मीटर दूर बने मचान पर सोते समय मंगलवार की देर कर दी गई थी। घटना की जानकारी परिवार वालों को बुधवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे तब हुई जब गुड्डू की पत्नी उसे जगाने के लिए गई। मौके पर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार भी अधीनस्थों के संग पहुंचे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बुधवार की शाम मृतक के पुत्र राजकुमार चौहान ने गांव के ही भागीरथी यादव व रिंकू बिंद के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी। राजकुमार के अनुसार करीब चार माह पूर्व एक शादी समारोह में उसके पिता गुड्डू चौहान का गांव के ही रिंकू बिंद से विवाद हो गया था। इसके बाद भागीरथी और रिंकू कई बार उन्हें मारने की धमकी दे रहे थे। इस बाबत सीओ सदर रामवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एक गोली सिर में लगने से मौत होने की पुष्टि हुई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed