{"_id":"5f00c3c98ebc3e42e9177242","slug":"case-against-head-constable-for-not-applying-mask-chandauli-news-vns5339878138","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉस्क नहीं लगाने वाले हेड कांस्टेबल पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉस्क नहीं लगाने वाले हेड कांस्टेबल पर मुकदमा
विज्ञापन
चंदौली। वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए सभी लोगों को मास्क लगाना अनिवार्य है। ऐसे में एसपी के निर्देश पर बबुरी थाने पर तैनात हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह पर मॉस्क नहीं लगाने पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा एक गैर हाजिर हेड कांस्टेबल मुमताज अहमद के अनुपस्थित रहने तथा दो अन्य लोगों पर हॉट स्पाट एरिया में जाने पर कार्रवाई हुई है।
पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल की ओर से जिले के सभी पुलिस कर्मियों को वैश्विक महामारी से बचने तथा संक्रमण को रोकने के लिए मॉस्क उपलब्ध कराया गया है। साथ ही उन्होंने सभी थानों पर कोविड हेल्प डेस्क बनाने और सोशल डिस्टेंस का पालन करने का निर्देश दिया है। लेकिन उच्चाधिकारियों के निर्देशों का पालन करने में पुलिस कर्मी लापरवाही बरत रहे हैं। शनिवार को बबुरी थाने पर तैनात हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह बगैर मॉस्क लगाए पाए गए। ऐसे में एसपी ने लापरवाह पुलिस कर्मी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने का निर्देश दिया। इसी थाने पर तैनात हेड कांस्टेबल मुमताज अहमद के अनुपस्थित होने पर एसपी ने उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई का निर्देश दिया। वहीं हॉटस्पॉट एरिया में घूमते हुए पाए जाने पर दो अन्य लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हुआ है। एसपी ने बताया कि सभी लोगों को मॉस्क लगाना अनिवार्य है। कोई भी व्यक्ति बगैर मॉस्क के टहलते हुए मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई के साथ जुर्माना वसूला जाएगा।