फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Case against 50 for blocking road by keeping dead body

Chandauli News: शव रखकर सड़क जाम करने पर 50 के खिलाफ केस

Sun, 15 Sep 2024 05:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
Case against 50 for blocking road by keeping dead body
इलिया। थाने की पुलिस ने बड़ौरा गांव के लैदवां बस्ती के लोगों द्वारा सड़क पर शव रखकर जाम करने के मामले में 50 जिसमें 10 नामजद तथा 40 अज्ञात लोगों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन

लैदवां बनवासी बस्ती के रामा बनवासी के पुत्र राजकुमार बनवासी 19 वर्ष का शव गांव के समीप धनरिया रजवाहा में 28 जून की सुबह मिला था। परिजनों ने पुत्र की हत्या कर शव को नहर में फेंके जाने का आरोप लगाया था। पोस्टमार्टम से शव मिलने के बाद 28 जून की शाम परिजनों के साथ गांव के अन्य लोगों ने बड़ौरा गांव के समीप लेवा इलिया मुख्य मार्ग पर सड़क जाम कर अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए प्रदर्शन किया था। जिससे लगभग दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन

सूचना पर तहसीलदार सुरेश चंद्र शुक्ला तत्कालीन पुलिस क्षेत्राधिकारी आशुतोष सहित इलिया, शहाबगंज तथा बबुरी की पुलिस मौके पर पहुंची थी। घंटों मान मनौव्वल तथा मृतक परिजनों को गांव में पट्टे की भूमि देने मुआवजा के रूप में दुर्घटना हित लाभ का साढे चार लाख रुपये दिलाए जाने, हत्या करने वाले के नाम मुकदमा दर्ज किए जाने का आश्वसन देकर चक्का जाम समाप्त कराया गया था। प्रभारी निरीक्षक हरिश्चंद्र सरोज ने बताया कि सड़क जामकर यातायात को प्रभावित करने के मामले में 10 नामजद तथा 40 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed