फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Case against 20 including BJP leader Suryamuni Tiwari for beating up vigilance personnel

Chandauli News: विजिलेंसकर्मियों को पीटने में भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी समेत 20 के खिलाफ केस

Sun, 08 Sep 2024 02:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Case against 20 including BJP leader Suryamuni Tiwari for beating up vigilance personnel
बिजली निगम के विजिलेंसकर्मियों को पीटने और जबरन वाहन में बैठाकर ले जाने के आरोप में भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी और मदन चौहान समेत 20 लोगों के खिलाफ शनिवार को अलीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मामले में शनिवार की रात घंटों पंचायत चली थी, फिर भी सुलह नहीं हो सकी।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बना और मुकदमा दर्ज हुआ। सूर्यमुनि तिवारी ने 2022 का चुनाव सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन


पीड़ित विनय शंकर पटेल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह ग्राम-धानापुर थाना रोहनिया जिला वाराणसी का रहने वाला है। वर्तमान में बिजली निगम के विजिलेंस कार्यालय में तैनात है। अनुबंधित वाहन चालाता है। शुक्रवार की शाम लगभग पौने चार बजे विजिलेंस के अलीनगर स्थित कार्यालय में मौजूद था। इसी बीच मदन चौहान और सूर्यमुनी तिवारी अपने अज्ञात साथियों के साथ आए और गाली देने लगे। जान से मारने की धमकी भी दी। विजिलेंस के हेड कांस्टेबल विनोद कुमार बीचबचाव में आगे आए तो उनकी वर्दी पकड़कर उन्हे भी खींच लिया और मारने लगे। मुझे और विनोद को खींचकर कार्यालय से बाहर ले गए बौरी पीटते हुए सड़क पर खड़ी सफेद रंग की गाड़ी में जबरदस्ती बैठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी में इधर-उधर घुमाते और गालीगलौज करने के साथ पीटते रहे। इस दौरान मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। एएसपी विनय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो नामजद और 18 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed