फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Car of tourists going to Rajdari overturned, injured people

राजदरी जा रहे पर्यटकों की कार पलटी, चाल लोग घायल

Tue, 10 Aug 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Car of tourists going to Rajdari overturned, injured people
चकिया । कोतवाली क्षेत्र के नौगढ़ मार्ग पर जलेबिया मोड़ के समीप मंगलवार को कार पलट गई। इस दौरान उसमें सवार चार लोग घायल हो गये। सभी लोग घूमने के लिए राजदरी जा रहे थे। बाद में पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन

वाराणसी स्थित पांडेयपुर और सुंदरपुर के रहने वाले युवक व युवतियां मंगलवार को घूमने के लिए कार से राजदरी जा रहे थे। इस दौरान जैसे ही कार जलेबिया मोड़ के समीप पहुंची की तभी व अचानक से अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान उसमें सवार अंजलि (22), रचना (20) और पांडेपुर निवासी निशांत (20), रुद्र प्रताप सिंह (22) घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को किसी प्रकार कार से बाहर निकाला और इसकी सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद सभी घायलों को गाड़ी में लादकर पुलिस जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया ले आई। वहीं पलटने के कारण कार भी क्षतिग्रस्त हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed