फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Canker sore became the problem of traffic jam

Chandauli News: जाम की समस्या बनी नासूर, नहीं निकल पा रहा कोई हल

Sat, 05 Apr 2025 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Canker sore became the problem of traffic jam
पीडीडीयू नगर। जाम की समस्या नगर में नासूर का रूप ले चुकी है। पटरी कब्जेदारों के अलावा नगर में बन रहे फोरलेन के कारण आए दिन भयंकर जाम लग रहा है। पुलिस प्रशासन और प्रशासनिक अधिकारियों के प्रयास के बाद भी इस समस्या का समाधान नहीं मिल पा रहा है। इससे राहगीरों को जाम की समस्या झेलनी पड़ रही है। आए दिन जाम से यातायात व्यवस्था पूरी तरह छिन्न-भिन्न हो जा रही है। यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के कुछ दिन बाद ही स्थिति जस की तस बन जाती है।
विज्ञापन


वर्षों से नगर में पुराने जीटी रोड की दो पटरी पर वाहनों और अन्य राहगीरों का आवागमन हो रहा है। वर्तमान में सड़क के एक पटरी की चौड़ाई मात्र छह मीटर है। इसी पटरी पर चार व दो पहिया वाहनों के साथ सायकिल, ऑटो, विक्रम, ई रिक्शा, सरकारी बस, रिक्शा व पैदल चलने वालों का आना-जाना होता है। इसके अलावा कभी-कभी सड़क की आधी पटरी पर सब्जी, ठेला व रेहड़ी लगाने वालों का कब्जा हो जाता है। छुट्टा पशु भी सड़क पर ही मंडराते रहते हैं। इससे अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। वर्ष 2022 में जाम से छुटकारा दिलाने के लिए तत्कालीन आईजी रेंज के.सत्यनारायण, एसडीएम अविनाश कुमार, सीओ पीडीडीयू नगर अनिरुद्ध सिंह, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी डीपी सिंह, कर निर्धारण अधिकारी नगर पालिका अतुल कुमार, नगर पालिका के जेई मुरलीधर, कोतवाली प्रभारी संतोष श्रीवास्तव ने बैठक कर इस पर मंथन किया था। इस बैठक में नगर में जीटी रोड किनारे बनी पटरियों को तोड़कर उसे रोड के बराबर करने, सड़क के किनारे लगे निष्प्रोज्य बिजली व टेलिफोन के खंभे हटाने, रेलवे स्टेशन में गेट संख्या दो से प्रवेश व गेट एक से वाहनों की निकासी करने और गल्ला मंडी से काली मंदिर के बीच बने डिवाइडर को तोड़कर सड़क की चौड़ाई बढ़ाए जाने की योजना बनी थी लेकिन आज तक किसी पर भी अमल नहीं हो सका है। इससे समस्या जस की तस बनी रही।
विज्ञापन


इनसेट......

नगर में जाम के चार प्वाइंट हैं प्रमुख

जीटी रोड पर नगर के भीतरी चार हिस्सों से निकली सड़कें मिलती हैं। इन सड़कों पर भी वाहनों की अच्छी खासी संख्या हो जाने से जाम लग जाया करता है। इनमें पहला स्थान नई सट्टी मोड़, दूसरा गल्ला मंडी मोड़, तीसरा धर्मशाला रोड और चौथा राम मंदिर मोड़ है। इन भीतरी सड़कों से वाहनों के आने के कारण जीटी रोड पर जाम लग जाया करता है। लोगों का कहना है कि ठोस उपाय न किए जाने के कारण फोरलेन बनने के बाद भी जाम की स्थिति बरकरार रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट......

फोरलेन निर्माण के लिए सड़क को वनवे करने से भी लग रहा जाम

जाम की समस्या के समाधान के लिए नगर में फोरलेन का निर्माण किया जा रहा है। इसके तहत सड़क की पटरियों की चौड़ाई बढ़ाकर नौ-नौ मीटर करने के साथ सड़क के किनारे दो मीटर का नाला बनाया जा रहा है। वर्तमान में एक पटरी पर कार्य चलने के कारण दूसरी पटरी पर से आवागमन कराया जा रहा है। इससे वाहनों की अधिकता होने से जाम लग जा रहा है। जाम में फंसने के कारण जहां लोगों की ट्रेनें छूट जा रही हैं वहीं स्कूली बसों के फंसने के कारण बच्चों को स्कूल से घर पहुंचने में घंटों देर हो जा रही है।


कोट......

जाम से लोगों को छुटकारा दिलाने के लिए यातायात कर्मियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। नगर में फोरलेन बनने के कारण कुछ समस्या अवश्य हो रही है। फोरलेन बनने के बाद जाम की समस्या का समाधान हो जाएगा। कृष्ण मुरारी शर्मा, सीओ, यातायात विभाग, चंदौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed