फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Candidates waiting for appointment letter even after selection

चयन के बाद भी नियुक्ति पत्र का इंतजार कर रहे 70 अभ्यर्थी

Sun, 31 May 2020 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Candidates waiting for appointment letter even after selection
कंदवा। वर्ष 2016 में विज्ञापित 12 हजार 460 शिक्षकों में उच्च गुणांक के आधार पर चयनित चंदौली जनपद के 70 अभ्यर्थी चार वर्ष बाद भी नियुक्ति पत्र का इंतजार कर रहे हैं। इन चयनित अभ्यर्थियों ने सरकार से अविलंब नियुक्ति पत्र निर्गत किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 15 दिसंबर 2016 में परिषदीय स्कूलों के 12 हजार 460 पदों पर शिक्षक भर्ती शुरू हुई थी। उस दौरान 51 जिलों में पद थे और 24 जिलों में पद शून्य थे। तब सरकार ने इन 24 जिलों के अभ्यर्थियों को प्रथम वरीयता के आधार पर 51 जिलों में से किसी एक में आवेदन करने का अवसर दिया था। तब तक प्रदेश में सरकार बदल गई। बीजेपी की नई सरकार बनने पर 13 मार्च 2017 को सभी भर्तियों पर रोक लगा दी गई। बाद में सीएम योगी आदित्यनाथ की पहल पर 4 अप्रैल 2018 को दोबारा भर्ती शुरू हुई। इस दौरान 51 जिलों के लगभग चार हजार चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी जारी कर दिए गए। शेष 24 जिलों के चयनित उच्च गुणांक वाले आठ हजार अभ्यर्थियों को विद्यालय तो एलाट हो गए लेकिन नियुक्ति पत्र नहीं मिल सका। इस दौरान चंदौली जनपद के चयनित 216 अभ्यर्थियों में से 146 अभ्यर्थियों को तो नियुक्ति पत्र मिल गया लेकिन 70 चयनित अभ्यर्थी चार वर्ष बाद भी नियुक्ति पत्र का इंतजार कर रहे हैं। ये चयनित अभ्यर्थी पिछले चार वर्षों से काफी परेशान हैं और दर-दर की ठोकरें खाने को विवश हैं। जनपद के चयनित अभ्यर्थियों में प्रियंका त्रिपाठी, मनोज कुमार सिंह, प्रिया सिंह, सुनीता कुमारी, पूजा यादव, श्रेया कुमारी, मोहित द्विवेदी और उमेश कुमार ने सरकार से अविलंब नियुक्ति पत्र निर्गत किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed