फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Candidates are worried as ARP results are not declared

Chandauli News: एआरपी का परिणाम घोषित नहीं होने पर अभ्यर्थी परेशान

Thu, 08 May 2025 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Candidates are worried as ARP results are not declared
सकलडीहा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पर दो सप्ताह पहले एआरपी (एकेडमिक रिसोर्स पर्सन) का साक्षात्कार हुआ था। इस बीच दो सप्ताह बीतने के बाद भी परिणाम घोषित नहीं होने पर अभ्यर्भी परेशान हैं। डायट प्रशासन का कहना है कि बीएसए कार्यालय की ओर से जल्दी ही परिणाम घोषित किया जाएगा। एआरपी में चयन के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन किया था।
विज्ञापन

डायट पर इसकी परीक्षा के लिए बीते 25 मार्च की तिथि घोषित की गई। जो किन्हीं वजहों से टाल दी गई। बाद में यह परीक्षा 11 अप्रैल को ली गई। माइक्रो टीचिंग 15 अप्रैल व साक्षात्कार 22 अप्रैल को हुआ। एआरपी परामर्श प्रक्रिया में विचाराधीन समस्याओं पर सलाह देने के लिए प्रशिक्षित होते हैं। हर ब्लॉक में हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित व सामाजिक विज्ञान के 5 एआरपी का चयन किया जाएगा। जो माह में 30 विद्यालयों का शैक्षणिक अनुश्रवण करेंगे। इस बीच साक्षात्कार के दो सप्ताह बाद परिणाम घोषित न होने से अभ्यर्थियों में मायूसी है। डायट प्राचार्य विकायल भारती ने बताया कि परिणाम घोषित करने के लिए बीएसए कार्यालय कागज भेज दिए गए हैं। उच्चाधिकारियों का हस्ताक्षर होने के बाद बीएसए की ओर से परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed