फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   canal Broken

नहर का तटबंध टूटा, दस एकड़ फसल बर्बाद

Thu, 07 Jan 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Thu, 07 Jan 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
canal Broken
क्षेत्र के बम्हनियांव गांव के समीप भूपौली मुख्य नहर से निकली इनायतपुर माइनर का तटबंध बुधवार को टूट गया।
विज्ञापन


इससे किसानों की दस एकड़ गेहूं की फसल पानी में डूब गई। पानी में डूबने के चलते फसल के बर्बाद होने का खतरा बढ़ गया है।


ग्रामीणों का कहना है कि माइनर के तटबंध की मरम्मत नहीं कराई गई। इसके चलते तटबंध काफी जर्जर हो गया है। नहर में पानी छोड़े जाने के बाद जगह-जगह सुर्रियां बन जाती हैं।

जिनसे पानी का रिसाव शुरू हो जाता है और तटबंध टूटता है। कहा कि बुधवार को भी माइनर के तटबंध में छेद हो गया और पानी के दबाव के चलते अचानक तटबंध टूट गया। वहीं सिंचाई विभाग के अवर अभियंता का कहना है कि किसानों द्वारा नहर के तटबंध पर अरहर की खेती की गई है।

इससे नहर के तटबंध को चूहों ने छलनी कर दिया है और पानी का दबाव पड़ते ही नहर का तटबंध टूट जाता है। तटबंध टूटने की सूचना के बाद मजदूरों के साथ क्षेत्रीय ठेकेदार टप्पू सिंह ने मौके पर पहुंचकर टूटे तटबंध को बंधवाने की कोशिश की लेकिन किसानों के विरोध के चलते ठेकेदार को वापस लौटना पड़ा।

 इसकी सूचना मिलते ही जेई ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाबुझाकर शांत कराया और नहर का तटबंध बंधवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed