फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Canal broken

नहर का तटबंध टूटा

Mon, 08 Jun 2015 02:20 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 08 Jun 2015 02:20 AM IST
विज्ञापन
Canal broken
नारायनपुर पंप कैनाल से निकली गंगा नहर का तटबंध रविवार की सुबह चार बजे
विज्ञापन
नेगुरा गांव के समीप टूट गया। इसके चलते नेगुरा, मसौनी, मझवार गांव में पानी भर गया।

खासकर घरों में पानी भरने से किसानों में सिंचाई विभाग के अधिकारियों के खिलाफ काफी नाराजगी रही। मौके पर पहुंचे सहायक अभियंता केएन सिंह ने कर्मचारियों की मदद से शाम चार बजे तटबंध को फिर से बांधा। संयोग से खेतों में गेहूं कट जाने के कारण किसान बड़े नुकसान से बच गए।


किसानों का कहना है कि मरम्मत और रखरखाव के कारण उक्त नहर का तटबंध कई स्थानों पर जर्जर हो चुका है। स्थिति यह है कि पानी छोड़ने पर कहीं न कहीं तटबंध दबाव के कारण टूट जाता है। किसानों ने विभागीय अधिकारियों से कई बार मरम्मत के लिए गुहार लगाई, लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।

लापरवाही के चलते ही नारायनपुर पंप कैनाल से निकली गंगा नहर का तटबंध रविवार को पानी के दबाव के कारण टूट गया। इसके चलते नेगुरा के खेतों में नहर का पानी बहने लगा।


धीरे-धीरे पानी मसौनी व मझवार गांव में लोगों के घरों तक में पानी घुसने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने नहर के मुख्य  अभियंता को सूचना दी। सूचना के बाद सहायक अभियंता केएन सिंह विभागीय कर्मचारियों संग पहुंचे और तटबंध को बांधा। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed