फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Campaign launched against four wheelers at the station

Chandauli News: स्टेशन पर चारपहिया वाहनों के खिलाफ चलाया अभियान

Wed, 25 Jun 2025 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Campaign launched against four wheelers at the station
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में एसबीआई शाखा और पार्सल के समीप खड़े चार पहिया वाहनों के खिलाफ स्टेशन प्रशासन ने अभियान चलाया। आरपीएफ के सहयाेग से मंगलवार को वाहनों को यहां से हटाया गया।
विज्ञापन

यही नहीं यहां वाहन खड़ा करने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग कर दी गई। वहीं एसबीआई के बगल में कूड़े के ढेर को भी हटाया गया। यहां खड़े लोगों को चेताया गया कि यदि इधर कूड़ा फेका गया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर प्रवेश के लिए मुख्य गेट के साथ ही एक पार्सल गेट भी है। रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज से रैंप बना है, जिससे अक्सर पार्सल का सामान आता जाता है। पूर्व में यही रास्ता बस स्टैंड तक भी जाता था लेकिन कुछ वर्ष पहले बस स्टैंड बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में यह जगह खाली पड़ी है। ऐसे में खाली जगह में रेलवे की ओर से कूड़ा फेंका जाता था। स्टेशन का निकला कूड़ा यहां रखा जाता और बाद में उसे वाहनों से दूसरे जगह ले जाया जाता है। यह कूड़ा फुटओवर ब्रिज से ही दिखाई देता है। इसकी कई बार शिकायत की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed