फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Called urea found sticks

मांगी यूरिया खाद, मिली लाठियां

Sun, 01 Feb 2015 12:58 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Sun, 01 Feb 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
Called urea found sticks
 जिला मुख्यालय स्थित इफ्को किसान सेवा केंद्र पर शनिवार को लाइन में लगे किसानों ने खाद न मिलने से खफा होकर नेशनल हाईवे को कुछ देर के लिए जाम कर दिया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने लाठी भांजकर किसानों को हाईवे से खदेड़ दिया। जिससे किसान और उग्र हो गए और हंगामा करने लगे। इस दौरान करीब 15 मिनट तक नेशनल हाईवे जाम रहा।
विज्ञापन


घंटो लाइन में लगने के बाद यूरिया की जगह पुलिस द्वारा डंडा पटकने की कार्रवाई से किसानों में जबर्दस्त आक्रोश है। उधर जिला कृषि विभाग की माने तो शनिवार की रात तक 700 एमटी यूरिया आ जाएगी, जो अगले दिन से वितरित होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय इफ्को किसान सेवा केंद्र पर शनिवार को यूरिया प्राप्त करने के लिए किसानों की भारी भीड़ जुटी थी। यूरिया के लिए सुबह से ही किसान लाइन में लग गए थे।

 दोपहर होते-होते खाद खत्म हो गई। इससे लाइन में खड़े किसानों के सब्र का बांध टूट गया और वे हंगामा करने लगे। किसान चाह रहे थे कि कही से व्यवस्था कर उन्हें यूरिया वितरित की जाय।

लेकिन संबंधित कर्मचारी यूरिया आने पर बांटने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लिए। जिससे आक्रोशित किसान नारेबाजी करते हुए नेशनल हाईवे पर आ गए और वाहनों की रफ्तार को रोक दिया।

 यह देख वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने किसानों को सड़क से हटाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। जिस पर पुलिस ने बल प्रयोग कर उन्हें हाइवे से खदेड़ दिया।


इसके बाद इफ्को केंद्र के बाहर मौजूद किसानों की भीड़ को भी डंडा पटक कर तितर-बितर कर दिया। खाद नहीं मिलने से किसानों में जबर्दस्त आक्रोश देखने को मिला।

 किसानों का आरोप था कि जिला प्रशासन की लापरवाही के कारण किसानों को समय से खाद नहीं मिल रही है। आक्रोशित किसानों ने चेताया कि यदि अविलंब अपने रवैये में सुधार लाते हुए प्रशासन खाद उपलब्ध नहीं कराता है तो आंदोलन करने को विवश होंगे। खाद के लिए किसान देर शाम तक इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed