{"_id":"af4b8b0d9e503c6a5f2afb13ccfd987e","slug":"cake-sweet-destributed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटा केक, बंटी मिठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटा केक, बंटी मिठाई
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्म दिन बुधवार को नगर सहित पूरे
विज्ञापन
जिले में सपाइयों ने धूमधाम से मनाया। जगह-जगह केक काटे गए और मिठाइयां
बांटी गई।
तो कहीं हवन पूजन कर दीर्घायु की कामना की गई। इस दौरान हुई गोष्ठियों में मुख्यमंत्री के कार्यों का बखान किया गया।
नगर स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने केक काटा। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और मिठाइयां बांट कर खुशियां मनाई। इस मौके पर पूर्व सांसद ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर काम कर रही है।
उन्होंने प्रदेश सरकार के कार्यों को गिनाया। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख बाबूलाल यादव, जिला महासचिव नफीस अहम गुड्डूू, पूर्व चेयरमैन राजकुमार जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष मंगल जायसवाल, चकरू यादव, सभासद महेंद्र प्रताप ने विचार व्यक्त किए। संचालन ग्राम प्रधान सुदामा यादव ने किया।
इसी तरह नगर के लालबहादुर शास्त्री पीजी कालेज के छात्रों ने केक काटकर मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष यादवेश यादव ने मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर छात्रसंघ उपाध्यक्ष क्षितिज सिंह, धीरज यादव, प्रतीक त्रिपाठी, मनीष यादव, विकास जायसवाल, भानु प्रताप यादव आदि मौजूद रहे। संचालन छात्रनेता भानु प्रताप यादव ने की।
समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव के नेतृत्व में भी एलबीएस पीजी कालेज के छात्रों ने केक काटा। बाद में मिठाइयां भी बांटी गई।
इस अवसर पर संदीप बरनवाल, महेंद्र यादव, रोहित, सूरज पटेल आदि मौजूद रहे। नियामताबाद संवाददाता के अनुसार- बिलारीडीह शिवमंदिर पर हवन पूजन कर मुख्यमंत्री के लंबी आयु की कामना की गई। इस अवसर पर सयुस के राष्ट्रीय सचिव डीएन यादव ने कहा कि अखिलेश युवा क्रांति के महानायक हैं।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को 2017 में होने वाले विधान सभा और 2019 में लोक सभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान आशा यादव, मनीषा यादव, रामविलास गोंड, चंद्रशेखर बिंद, राजू सोनकर, वीरेंद्र यादव, जमुना आदि उपस्थित रहे।