फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   By the grace of Narayan, even the corrupted intellect becomes pure.

नारायण की कृपा से दूषित बुद्धि भी हो जाती है निर्मल

Mon, 27 Sep 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
By the grace of Narayan, even the corrupted intellect becomes pure.
कंदवा। मनुष्य अगर मति (बुद्धि) को नारायण की सेवा में लगा दे तो उसका कल्याण हो जाएगा। मति भी मन की तरह चंचल होती है। मनुष्य को इस मति को नारायण की सेवा में लगा देना चाहिए। अगर नारायण की कृपा हो जाए तो दूषित बुद्धि भी सुधर कर निर्मल हो जाएगी। यह बातें चिरईगांव में चल रहे चातुर्मास यज्ञ के दौरान सोमवार को सुंदर राज महाराज ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर प्रभु की कृपा से हमारी मति निर्मल हो जाए तो हमारी मति(बुद्धि) में भी परिवर्तन हो जाता है। शास्त्र कहते हैं कि निर्मल बुद्धि का स्वामी नारायण होते हैं क्योंकि निर्मल बुद्धि से ही धीरे धीरे प्रयास करके हम मन को नारायण में लगा देते हैं। जिस प्रकार से चुम्बक लोहे को अपने से चिपका लेता है,ठीक उसी प्रकार से निर्मल बुद्धि वाले मन को नारायण स्वंय अपने पास हृदय में विराजमान कर देते हैं। वहीं निर्मल बुद्धि वाला व्यक्ति गंगा के समान पवित्र हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed