फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   By running a campaign, the Electricity Corporation collected 3.50 lakh rupees and cut 28 connections

Chandauli News: अभियान चलाकर विद्युत निगम ने जमा कराए 3.50 लाख, काटे 28 कनेक्शन

Thu, 26 Jun 2025 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
By running a campaign, the Electricity Corporation collected 3.50 lakh rupees and cut 28 connections
संवाद न्यूज एजेंसी पीडीडीयू नगर। प्रबंध निदेशक पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निर्देश पर बिजली चोरी वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर बुधवार को विद्युत वितरण खंड-2 के एक्सईएन सुनील कुमार यादव के निर्देशन में वृहद मेगा ड्राइव चलाया गया।
विज्ञापन

जांच के लिए बनी आठ टीमों के सदस्यों ने धरना फीडर के बलदेव नगर धरना सहित कई मोहल्लों चेकिंग की। चेकिंग में चार उपभोक्ताओं को बिजली की चोरी करते पकड़ा उन पर एफआईआर दर्ज की गई। इसके अलावा बिल बकाया होने पर 28 घरों के कनेक्शन काटे गए। इनपर 10.50 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया था। चेकिंग के दौरान 3.50 लाख रुपये बकाए की वसूली भी की गई।
विज्ञापन

एक्सईएन ने बताया कि आज पूरे खंड के अधिकारियों और कर्मचारियों की आठ टीम ने चेकिंग अभियान चलाया जिसमें अधिकारियों ने भी रेड अभियान का निरीक्षण कर बिजली चोरी व बकायेदारों पर कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने उपभोक्ताओं से विच्छेदन तिथि के अंदर अपना बकाया बिजली बिल जमा करने व बिजली चोरी न करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि शाम साढ़े पांच बजे खंड के सभी मीटर रीडर्स को बुलाकर परेड कराई इसमें मीटर रीडर्स के कार्यों की समीक्षा की। अब मीटर रीडर्स कोई भी गलत बिल नहीं बना पाएंगे क्योंकि शत प्रतिशत फोटो खींचकर ऑटो ओसीआर व प्रोब के माध्यम से ही बिल बनाने हैं। गलत बिल बनने की संभावना समाप्त हो जाएगी।

रीडिंग के कार्यों में शिथिलता बरतने वाले मीटर रीडर्स को चेतावनी जारी दी गई कि यदि कार्यों में माह के आखिरी तक सुधार नहीं होता है तो बर्खास्तगी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed