फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   By entering a closed house, thieves clean their hands on cash and jewelry

बंद पड़े घर में घुसकर नकदी व जेवर पर चोरों ने किया हाथ साफ

Sun, 18 Jul 2021 08:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 08:18 PM IST
विज्ञापन
By entering a closed house, thieves clean their hands on cash and jewelry
कंदवा थाना क्षेत्र के कम्हरिया गांव स्थित एक घर में शनिवार की रात सीढ़ी के रास्ते घुसे चोरों ने कमरों का दरवाजा तोड़कर 50 हजार रुपए नकदी व आभूषण सहित लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। भुक्तभोगी को घटना की जानकारी तब हुई जब वह शनिवार की देर शाम महीनों बाद लुधियाना से घर पहुंचा। भुक्तभागी ने रात में ही थाने पहुंचकर तहरीर दी। मौके पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

गांव निवासी रामजी सिंह अपनी पत्नी पुत्र व पुत्र वधू के साथ पंजाब प्रांत के लुधियाना शहर में रहते हैं। होली के बाद से कोरोना काल की वजह से परिवार कम्हरिया नहीं आ पाया था। शनिवार की देर शाम जब वह सपरिवार गांव पहुंचे और मुख्य गेट का ताला खोलकर घर के अंदर घुसे तो स्थिति देख सन्न रह गए। घर के अंदर के दरवाजों का ताला टूटा हुआ था और सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। पुलिस की दी गई तहरीर के अनुसार घर में रखे बाक्स में 50 हजार नकदी सहित अंगूठी, सिकड़ी सहित अन्य कीमती सामान गायब हैं। पुलिस ने चोरों के सीढ़ी के रास्ते घर में प्रवेश करने का अंदेशा जाहिर किया है। थानाध्यक्ष हरिश्चंद्र राम का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed