फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Businessmen need to be united for the right

हक के लिए व्यापारियों को एक जुट रहने की जरूरत

Tue, 02 Feb 2021 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Businessmen need to be united for the right
चहनियां। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से शिव मंदिर परिसर में आयोजित समारोह में मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इसके पूर्व चहनियां व्यापार मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप यादव सहित अन्य व्यापारियों ने स्मृति चिह्न और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

समारोह में बनवारीलाल कंछल ने कहा कि आनलाइन कंपनियां को सरकार बढ़ावा दे रही है । यह छोटे व्यापारियों के हित में नहीं है। यदि इस पर रोक नहीं लगी तो पूरे देश में आंदोलन होगा। व्यापारी हित के लिए संगठन हमेशा तैयार है। केंद्र और प्रदेश सरकार व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही है। समारोह में राजेन्द्र प्रताप सिंह, लक्ष्मीकांत अग्रहरि,चंद्रेश्वर जायसवाल, भानु प्रताप यादव, रामविलास गुप्ता, सरिद्वार यादव, गुलाब साहू, बिरजू प्रसाद अग्रहरि, मोतीलाल अग्रहरि, राकेश मोदनवाल, प्रभु नारायण, नंदलाल विश्वकर्मा, शंकर साहू, शिवदयाल साहू, बृजेश यादव रहे। संचालन राहुल अग्रहरि ने किया।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बैनर तले आनलाइन ट्रेडिंग के खिलाफ 11 फरवरी क ो जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा जाएगा। ये बातें उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने नगर के कैलाशपुरी में सुभाष अग्रवाल के आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी नेता कंछल ने कहा कि सरकार लगातार आनलाइन कारोबार को बढ़ा रही है। इससे खुदरा व्यापार चौपट होता जा रहा है। खुदरा व्यापार कम होने से चालीस करोड़ परिवार वालों के समक्ष भुखमरी की स्थिति आ जाएगी। बनवारी लाल कंछल ने जीएसटी, आयकर, टीडीएस रिटर्न देर से जमा करने पर पेनाल्टी ब्याज और जुर्माना माफ करने की मांग की। उन्होंने लाकडाउन में दुकानों का बिजली बिल माफ करने, सीसी लिमिट का ब्याज तीन माह का माफ करने, नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायतों की दुकानों का किराया निरस्त करने की भी मांग की। इस मौके पर सुभाष अग्रवाल भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed