{"_id":"62cdd0a81fe6c328f171d9d0","slug":"bus-collided-with-tractor-trolley-one-student-died-chandauli-news-vns663535230","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर- ट्राली बस ने मारी टक्कर, एक छात्रा की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर- ट्राली बस ने मारी टक्कर, एक छात्रा की मौत, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहनिया। कुदरा थाना क्षेत्र के डीहरा गांव के समीप मंगलवार की दोपहर बस ने ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी । जिससे ट्रैक्टर ट्राली पर सवार छात्राओं में से एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो छात्राएं गंभीर रुप से घायल हो गई। गंभीर रुप से घायल दोनों छात्राओं को बेहतर उपचार के लिए वाराणसी रेफर कर दिया वहीं मामूली रूप से घायल छात्राओं को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया।
रोहतास जिले के चिलबिली गांव की छात्राएं कोचिंग में पढ़ने के लिए कुदरा आई हुई थी। कोचिंग से छूटने के बाद सभी छात्राएं घर जाने के लिए एक ट्रैक्टर ट्राली पर सवार हो गईं। छात्राओं को लेकर ट्रैक्टर जैसे ही कैमूर सीमा पर डिहरा गेट के पास पहुंचा कि तभी बस ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर- ट्राली पलट गई। इस दौरान ट्राली के नीचे दबने से चिलबिली गांव निवासिनी दसवीं की छात्रा लक्ष्मीना कुमारी (15) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसी गांव की रहने वाली विभा कुमारी व आरती कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। शेष छात्राओं को हल्की चोटें आईं । सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल दोनों छात्राओं को उपचार के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया।