फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Burnt the effigy of the Chief Election Commissioner and demanded his resignation.

Chandauli News: मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला जलाया और इस्तीफे की मांग की

Thu, 08 Oct 2026 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Burnt the effigy of the Chief Election Commissioner and demanded his resignation.
मुख्यालय पर जुलूस निकालते सपा कार्यकर्ता। संवाद
चंदौली। लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए इंडिया गठबंधन के घटक दलों ने बुधवार को ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत पैदल मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग उठाई।
विज्ञापन

छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष अंकित यादव ने ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध जताया। पुतला दहन के दौरान पुलिस से कार्यकर्ताओं की छीना-झपटी भी हुई।
पैदल मार्च में सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक पात्र नागरिक का मताधिकार सुरक्षित रहना चाहिए। निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता जरूरी है। पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने आरोप लगाया कि सरकार के इशारे पर चुनाव आयोग काम कर रहा है और वोट काटे जा रहे हैं। सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह ने कहा कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया को लेकर लोगों की आशंकाओं का निर्वाचन आयोग को समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और उनके कार्यकाल में लिए गए निर्णयों तथा मतदाता सूची में किए गए बदलावों की स्वतंत्र समीक्षा कराने की मांग की। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने निर्वाचन आयोग की निर्णय प्रक्रिया को लेकर उठे सवालों का निष्पक्ष जवाब देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुगलसराय विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी चंद्रशेखर यादव, सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव आरती यादव समेत अन्य नेताओं ने भी मताधिकार की रक्षा को लोकतंत्र की बुनियाद बताया।

इस दौरान सत्यनारायण राजभर, बाबूलाल यादव, इंद्रजीत शर्मा, बृजेश गुप्ता, संतोष यादव, मधु राय, नारायण मूर्ति ओझा, महेंद्र पासवान, अजय इंद्रेश, महेंद्र माही, अजीत यादव बब्बू, रामेश्वर यादव, मनोज यादव और सतेंद्र सत्या मौजूद रहे।

मुख्यालय पर जुलूस निकालते सपा कार्यकर्ता। संवाद

मुख्यालय पर जुलूस निकालते सपा कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed