{"_id":"57fe916e4f1c1bc67b28f61a","slug":"burn-the-effigy-of-ravana","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोली भूमि गिरत दसकंधर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोली भूमि गिरत दसकंधर
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Thu, 13 Oct 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
मैदान में जलता पुतला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोली भूमि गिरत दसकंधर, क्षुभित सिंधु सर दिग्गज भूधर। इधर यह चौपाई गूंजी और उधर श्रीराम ने रावण को तीरों की बौछार कर धराशायी कर दिया। जब रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों में आग लगी तो चहुंओर जय श्रीराम के जयकारे गूंज उठे। जिले में दशहरा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जगह जगह पुतला दहन हुआ। इसे देखने के लिए भारी भीड़ जुटी।
नगर में रेलवे की मानसनगर कालोनी में दुर्गा पूजा समिति की ओर से पार्क में विशाल रावण का पुतला बनाया गया। शाम को यहां हजारों की भीड़ पुतला दहन देखने जुटी। यहां रात आठ बजे राम लक्ष्मण रथ पर सवार हुए और राम रावण युद्ध की लीला हुई। एसडीएम मुगलसराय सत्येन्द्र सिंह और सीओ सदर प्रमोद यादव ने दोनों भाइयों की आरती उतारी। इसके बाद राम ने तीर छोड़ा और रावण धू धू कर जल उठा। इसके साथ ही पूरा इलाका जय श्रीराम से गूंज उठा। इसी तरह अमोघपुर में हजारों की भीड़ के बीच रात नौ बजे रावण का पुतला दहन किया गया। इसके पूर्व मुगलसराय विधायक बब्बन सिंह चौहान, प्रधान रामजीत सिंह सहित हजारों की भीड़ रही।
सकलडीहा संवाददाता के अनुसार कस्बे में शाम ढलते ही रामलीला हुई। इसके बाद राम लक्ष्मण की झांकी ने पूरे इलाके का भ्रमण किया। इसके बाद कस्बा स्थित पोखरे पर 70 फीट के रावण के पुतले में आग लगाई गई। इसके पहले पूर्व विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव, जोखू सिद्दीकी, सुरेंद्र यादव, कृष्ण कुमार सोनी, भाजपा नेता पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेन्द्रदत्त आदि उपस्थित रहे। कंदवा संवाददाता के अनुसार अरंगी में 35 फीट का रावण का पुतला जला। यह देखने के लिए भीड़ जुटी रही। चकिया संवाददाता के अनुसार काली जी के पोखरा पर दुर्गापूजा समिति सहदुल्लापुर एवं प्रखंड रामलीला समिति पचवनियां की ओर से 32 फीट के रावण का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर गुरुदेव चौहान, राजेश चौहान, दीपचंद जायसवाल, लोहा चौहान, विक्की सिंह आदि रहे।