फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bull tosses elderly man to the ground; limbs broken.

Chandauli News: सांड ने बुजुर्ग को उठाकर पटका, हाथ-पैर टूटे

Wed, 26 Aug 2026 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Bull tosses elderly man to the ground; limbs broken.
टांडाकला। सोनबरसा गांव में सोमवार को खेत की ओर टहलने जा रहे 70 वर्षीय कमला पांडेय पर सांड ने हमला कर दिया। सांड ने बुजुर्ग को सींग से उठाकर पटक दिया। इससे उनके हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। एक हाथ की हड्डी टूट गई और पैर में भी फ्रैक्चर हो गया। सीने में भी गहरी चोट आई है। गंभीर हालत में परिजनों ने उन्हें वाराणसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

कमला पांडेय के अनुसार, वह डंडा लेकर खेत की ओर जा रहे थे। सोनबरसा में रामबचन यादव के घर के पास पहुंचते ही सांड ने उन पर हमला कर दिया। सांड ने उन्हें सींग से उठाकर पटकना शुरू कर दिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो सांड भाग गया। इसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। ग्रामीणों के मुताबिक, सांड पहले भी कई लोगों को घायल कर चुका है। करीब तीन दिन पहले इसी सांड ने प्रमोद यादव पर हमला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed