फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Buddhist site will cost 65 million

बौद्ध स्थल पर खर्च होंगे 65 करोड़

Fri, 14 Oct 2016 01:05 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Fri, 14 Oct 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
घुरहूपुर स्थित बौद्ध स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किये जाने के लिए केंद्र सरकार के पर्यटन सचिव कार्तिक सामत ने सर्वेयर इसान आनंद के साथ गुरुवार को आसपास की पहाड़ियों की गुफाओं का विधिवत  सर्वे किया। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि इसके विकास पर 65  करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है। गौरतलब है कि इस गुफा में बौद्ध धर्म से जुड़े अवशेष मिले हैं।
विज्ञापन

पर्यटन सचिव ने सर्वे के  बाद बताया कि घुरहूपुर की गुफा तक पहुंचने के लिए तीन तरफ से फोर लेन मार्ग  का निर्माण किया जायेगा। जिससें एक मार्ग चकिया-इलिया मार्ग पर स्थित बरहुआ गांव से शाहपुर, उसरी, सुल्तानपुर होते अर्जी गांव होते हुए गुफा तक पहुंचेगा। दूसरा मार्ग खरौझा गांव से अर्जी होते हुए जाएगा। तीसरा  मार्ग बनरसिया माइनर से गुफा तक पहुंचने के लिए बनाया जायेगा। सभी मार्ग  फोर लेन होंगे। इन मार्गों पर प्रवेश द्वार भी बनाया  जाएगा। इसके अलावा दो अन्य द्वार घुरहूपुर गांव से पहाड़ी की तरफ जाने एवं अंतिम द्वार गुफा के पूर्व बनेगा। इसके अलावा विशिष्ट जनों  को ठहरने के लिए एक गेस्ट हाउस का निर्माण होगा। साथ ही एक मीटिंग  हाल भी बनाया जायेगा। लोगों के ठहरने के लिए पहाड़ी के आसपास जगह-जगह  रैन बसेरा का निर्माण तथा दर्जनों प्रतीक्षालय भी बनाये  जाएंगे। पहाड़ी के ऊपर गुफा के नीचे वाले भाग में तालाब बनाकर सुंदरीकरण किया जायेगा। कैंपस के अंदर 10 झूला वाला पार्क बनेगा। वाहनों को रुकने के लिए पार्किंग की भी व्यवस्था होगी। साथ ही पहाड़ी के मध्य भाग  में हैलीपैड का भी निर्माण होगा। घुरहूपुर गांव से पहाड़ी और गुफाओं तक  पहुंचने के लिए पूरी तरह पिचिंग मार्ग बनेगा। इसी तरह गांव के प्राथमिक विद्यालय से गुफा तक विघुतीकरण कर 50 सोलर लाइट लगाये जायेंगे। पानी टंकी व सुलभ  कांपलेक्स का निर्माण पूरा  किया जायेगा। इस दौरान वशिष्ठ मौर्या, रजनीश  मौर्या, रमाशंकर राजभर, महेन्द्र राजभर, केएन मौर्या, गोविन्द प्रकाश आदि  लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed