{"_id":"686a4c721fc162f0b10d30eb","slug":"brutality-with-girl-in-chandauli-monster-had-kidnapped-her-she-was-playing-family-reached-police-station-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली में बच्ची से दुष्कर्म: खेलते वक्त उठा ले गया था हैवान, थाने पहुंचे परिजन; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली में बच्ची से दुष्कर्म: खेलते वक्त उठा ले गया था हैवान, थाने पहुंचे परिजन; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
Sun, 06 Jul 2025 03:44 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 06 Jul 2025 03:44 PM IST
सार
यूपी के चंदौली में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
छह साल की बच्ची से दुष्कर्म।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Chandauli News: चंदौली के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में नाबालिग संग पड़ोस के युवक द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। बालिका के परिवार की ओर से मिली तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पीड़िता के परिवार की ओर से दी गई गई तहरीर के अनुसार मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की शाम छह वर्षीया बालिका गांव खेल रही थी। तभी पास में ही रहने वाला 35 वर्षीय युवक वहां आया और उसे बहला फुसलाकर अपने साथ कमरे में ले गया। इसके बाद युवक ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
घटना के बाद बालिका ने अपने घर जाकर परिवार वालों को आप बीती सुनाई। इसके बाद परिवार वाले बालिका को लेकर मुगलसराय कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने पीड़िता के परिवार वालों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया और तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
इस संबंध में मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह ने बताया कि बालिका संग दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।