मजाक बनी शिक्षा व्यवस्था: शिक्षामित्र बहन ससुराल में, भाई स्कूल में कर रहा हस्ताक्षर, ऐसे सामने आया मामला
बहन ससुराल रहती है और भाई स्कूल में उसकी हाजिरी लगा देता है। वहीं एक शिक्षक दोस्त अपने दूसरे दोस्त के गैरहाजिर रहने पर उसकी हाजिरी लगा रहा। सीडीओ के पास ये शिकायत पहुंची तो उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को फटकार लगाई।
विस्तार
बहन ससुराल रहती है और भाई स्कूल में उसकी हाजिरी लगा देता है। वहीं एक शिक्षक दोस्त अपने दूसरे दोस्त के गैरहाजिर रहने पर उसकी हाजिरी लगा रहा। सीडीओ ने शिकायत के बाद स्थानीय अधिकारियों को फटकार लगाई और मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा।
संपूर्ण समाधान दिवस पर 16 अक्तूबर को नौगढ़ तहसील आए मुख्य विकास अधिकारी अजीतेंद्र नारायण के समक्ष गांव निवासी गोविंद समेत कई लोग लिखित शिकायत लेकर पहुंचे। बताया कि विकास खंड के कई प्राथमिक विद्यालयों में तैनात अध्यापक अक्सर विद्यालय नहीं आते हैं लेकिन उनकी उपस्थिति पूरी दर्ज रहती है।
पढ़ेंः चंदौली: थाने में अस्पताल या अस्पताल में थाना, यहां मुश्किल है समझ पाना
दोनों विद्यालयों के अध्यापक अक्सर विद्यालय नहीं आते हैं लेकिन उनकी उपस्थिति पूरी दर्ज रहती है। प्रधानाध्यापक भी कभी नहीं आते। प्राथमिक विद्यालय पहड़िया के हेडमास्टर प्रवीण चंचल से जब हकीकत पूछी गई तो उन्होंने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।
पढ़ेंः दिवाली से पहले सौगात: बनारस-गोरखपुर हाईवे बनकर तैयार, पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण
शिक्षकों को मिलता है अधिकारियों का संरक्षण
ग्रामीणों ने विद्यालयों के अध्यापकों से शिक्षा विभाग के अधिकारियों की सांठगांठ का आरोप लगाया है। कहा कि प्राथमिक विद्यालय शमशेरपुर में छात्र 46 और छात्राओं की संख्या 56 है। वहीं नर्वदापुर में नामांकित छात्र 65 और छात्राओं की संख्या 69 है।
इन विद्यालयों में नामांकन के मुकाबले बच्चे स्कूल नहीं आ रहे हैं। नर्वदापुर प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक महीने में केवल दो दिन आते हैं। जबकि विद्यालय में नियुक्त दो सहायक अध्यापक अक्सर गायब रहते हैं।
बीएसए बोले- ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं
बीएसए सत्येंद्र कुमार ने कहा कि किसी भी हाल में ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हर हाल में शिक्षकों को स्कूल में ड्यूटी देनी हीं होगी। ऐसा नहीं करेंगे तो उन पर उचित कार्रवाई होगी। -