फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   broken electric wire stuck in container

कंटेनर में फंसकर टूटा बिजली का तार, मची अफरा-तफरी

Fri, 23 Jul 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
broken electric wire stuck in container
इलिया। सैदूपुर कस्बा में लगे 250 केवीए के ट्रांसफार्मर से पूरे बाजार में बिजली की आपूर्ति की जाती है। लगभग एक किलोमीटर की दूरी में फैले बाजार में एकमात्र ट्रांसफार्मर से आपूर्ति किए जाने के कारण 440 वोल्ट के बिजली के तार पर अधिक लोड पड़ने से तार ढीला हो चुका है। बृहस्पतिवार को एक ऊंचे कंटेनर के बाजार से गुजरते वक्त 440 वोल्ट का तार वाहन के ऊपरी हिस्से में फंसकर टूट गया। संयोग अच्छा रहा कि उस समय बिजली की आपूर्ति ठप हो गई थी अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी। तार टूटने के बाद बिजली आपूर्ति ठप हो जाने से लोग उमस भरी गर्मी में बेहाल हो गए हैं। इस संबंध में एसडीओ अनिल सिंह ने बताया कि विद्युत तार के टूटने की सूचना मिलते ही मैकेनिक को मौके पर भेजकर मरम्मत के कार्य में लगा दिया गया है। मरम्मत कार्य पूरा होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed