फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bring a selfie with the DM, only then will you marry him; man travels 700 km on girlfriend's condition

Chandauli News: डीएम संग सेल्फी लाओ, तभी होगी शादी, प्रेमिका की शर्त पर 700 किमी पहुंचा युवक

Sat, 30 May 2026 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Bring a selfie with the DM, only then will you marry him; man travels 700 km on girlfriend's condition
सकलडीहा के राजकुमार से हॉ​स्पिटल में मुलाकात करते दतिया के डीएम स्व​प्निल वानखेड़े। जागरूक पाठक - फोटो : Archive
सकलडीहा क्षेत्र के एक युवक की अनोखी प्रेम कहानी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। प्रेमिका की एक शर्त पूरी करने के लिए युवक करीब 700 किलोमीटर दूर मध्य प्रदेश के दतिया पहुंच गया। प्रेमिका ने उससे कहा था कि यदि वह दतिया के डीएम स्वप्निल वानखड़े के साथ सेल्फी लेकर आएगा, तभी वह उससे शादी करेगी। सकलडीहा निवासी राजकुमार गुप्ता ने बताया कि उसकी प्रेमिका उसी गांव की रहने वाली है और दोनों की सगाई पहले ही हो चुकी है। बातचीत के दौरान प्रेमिका ने मजाक में उससे दतिया के डीएम के साथ सेल्फी लाने की शर्त रख दी। शुरुआत में उसने इसे सामान्य मजाक समझा, लेकिन बाद में उसे लगा कि कहीं यह बात रिश्ते पर असर न डाल दे। इसके बाद उसने दतिया जाने का फैसला कर लिया।
विज्ञापन

राजकुमार ट्रेन से कानपुर पहुंचा और वहां से झांसी होते हुए बस से दतिया गया। 22 मई की रात उसने एक होटल में ठहरने के लिए कमरा लिया और अगले दिन कलेक्ट्रेट पहुंच गया। हालांकि उस दिन कार्यालय बंद था। कर्मचारियों ने उसे सोमवार को आने की सलाह दी। राजकुमार ने बताया कि वह डीएम कार्यालय परिसर में बैठा था। इसी दौरान पानी पीने के बाद अचानक उसके सीने में तेज दर्द शुरू हो गया और वह जमीन पर गिर पड़ा। संयोगवश उसी समय वहां मौजूद डीएम स्वप्निल वानखड़े की नजर उस पर पड़ गई। डीएम ने तत्काल अपने वाहन से उसे अस्पताल भिजवाया और बाद में स्वयं अस्पताल पहुंचकर उसका हालचाल लिया। इलाज के बाद डीएम ने उसे भरोसा दिलाया कि स्वस्थ होने पर वह कार्यालय आकर उनसे मिल सकता है। बाद में उन्होंने वाहन भेजकर युवक को बुलवाया। मुलाकात के दौरान डीएम ने उसके साथ सेल्फी खिंचवाई और घर लौटने के लिए आर्थिक मदद भी दी।
विज्ञापन

डीएम साहब ने बचा ली मेरी शादी
राजकुमार ने बताया कि डीएम के साथ फोटो लेने के बाद उसने तुरंत वह तस्वीर अपनी होने वाली पत्नी को भेज दी। फोटो देखकर वह बेहद खुश हो गई और अब शादी तय मानी जा रही है। युवक ने कहा कि “डीएम साहब की वजह से मेरी शादी टूटने से बच गई।”
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी में विशेष मेहमान होंगे दतिया के डीएम
राजकुमार ने डीएम की संवेदनशीलता और मददगार व्यवहार की सराहना करते हुए कहा कि वह अपनी शादी में डीएम स्वप्निल वानखड़े को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित करेगा। राजकुमार ने बताया कि डीएम साहब ने शादी में आने का आश्वासन भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed