फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Brilliant shopping for Diwali

दीवाली के लिए खूब खरीदारी

Tue, 10 Nov 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Tue, 10 Nov 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
Brilliant shopping for Diwali
ज्योति पर्व दीपावली की पूर्व संध्या पर ही पूरा शहर रोशनी से नहा उठा।
विज्ञापन
घरों को विद्युत झालरों से सजा दिया गया। इससे चहुंओर रंग बिरंगी रोशनी ही दिख रही है।

दीपावली की पूर्व संध्या पर बाजार में भी रौनक रही। बाजार सजे रहे और लक्ष्मी गणेश की मूर्ति, मोमबत्ती, चूरा लाई, दीपक आदि की खरीददारी के लिए बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ी।


 मंगलवार दैनिक उपयोग की सामनों और पूजा पाठ के सामानों की खरीदारी खूब हुई। वही घरों की सजावट के लिए भी सामानों की खूब खरीद फरोख्त हुई। मान्यता के अनुसार दीपावली पर लक्ष्मी गणेश की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती और घरों को सजाया जाता है।

 इसी मान्यता के तहत मंगलवार को मूर्तियों की खूब खरीददारी हुई। अधिक बिक्री को देखते हुए नगर में जीटी रोड के किनारे मूर्तियों की तीन से चार दर्जन अस्थायी दुकानें खुल गई।

 यहां बीस रुपये से पांच सौ रुपये तक की लक्ष्मी गणेश, भगवान शंकर, श्रीकृष्ण राधा, राम जानकी, ग्वालिन, खिलौने, गुल्लक आदि बिके। सर्वाधिक बिक्री मिट्टी के दीपों की हुई।

इसके साथ ही नगर में जीटी रोड के किनारे चूरा, लाई, लावा, चीनी की मिठाइयों की दूकानें सजी रही। फुटकर ही नहीं थोक भाव में लोगों ने फूलझडी, सुतली बम, आलू बम, बिड़ी बम, आकाशतारा, अनार आदि की बिक्री हुई।  दूसरी तरफ घरों में लोगों ने खूब साफ सफाई की और घरों को विद्युत झालरों से सजाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed