{"_id":"6b034c777581531c6303de8e","slug":"compromising-the-road-to-save-a-pole-chandauli-news-c-189-1-svns1010-158079-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: खंभा बचाने के लिए सड़क से समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: खंभा बचाने के लिए सड़क से समझौता
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के पटपरा से चहनियां मार्ग पर सड़क पर लगा बिजली का पोल। संवाद
ताराजीवनपुर। जिले में सड़क चौड़ीकरण और निर्माण पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन निर्माण से पहले जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में विभागीय लापरवाही सामने आ रही है। बिजली के खंभे हटाए बिना ही सड़कों का निर्माण करा दिया गया।
कहीं खंभे को सड़क के बीच में छोड़ दिया गया तो कहीं इन्हें बचाने के लिए सड़क को ही मोड़ दिया गया। इससे वाहन चालकों के लिए हादसे का डर बना हुआ है।
जिले में 80 से अधिक स्थानों पर बिजली के खंभों को बचाने के लिए सड़क को मोड़ दिया है, जबकि 20 से अधिक स्थानों पर खंभे हटाए बिना ही सड़क बना दी गई। पटपरा से चहनियां तक 7 किलोमीटर लंबे मार्ग का चौड़ीकरण और मरम्मत कराई गई, लेकिन 150 से अधिक बिजली के खंभे सड़क के बीच और किनारे खड़े हैं। इनसे बचने के लिए 80 से अधिक स्थानों पर सड़क को मोड़कर सफेद पट्टी बनाई गई है। इससे सड़क चौड़ी होने के बाद भी वाहन चालकों को पूरी जगह नहीं मिल पा रही है।
खासकर आमने-सामने से बड़े वाहन आने पर चालकों को परेशानी होती है। रात के समय स्ट्रीट लाइट नहीं होने से ये खंभे और अधिक खतरनाक साबित हो रहे हैं। संवाद