{"_id":"6b034b2ebb3402da16036818","slug":"continued-for-a-second-day-clouds-persisted-throughout-the-day-chandauli-news-c-189-1-svns1011-158087-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: दूसरे दिन भी ‘अकवान’ का असर, दिनभर छाए रहे बादल, हुई बूंदाबांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: दूसरे दिन भी ‘अकवान’ का असर, दिनभर छाए रहे बादल, हुई बूंदाबांदी
विज्ञापन
कंदवा क्षेत्र में लेटी धान की फसल। संवाद
पीडीडीयू नगर। चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का असर जिले के मौसम पर दूसरे दिन भी देखने को मिला। शनिवार से शुरू हुई बूंदाबांदी का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। सुबह से ही बादल छाए रहे और दिनभर रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। धूप नहीं निकलने और ठंडी हवाएं चलने से मौसम का मिजाज बदल गया है।
जिले का न्यूनतम तापमान 20 से गिरकर 18 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग ने सोमवार से न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री तक गिरावट आने का अनुमान जताया है।
अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा, जबकि न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
मौसम के अचानक बदले मिजाज से लोग परेशान रहे। हालांकि, रविवार को अवकाश होने के कारण अधिकांश लोग घरों में ही रहे। बच्चों को भी स्कूल और कोचिंग जाने से राहत मिली। आज बढ़ेगी ठंड, कोहरे का भी अनुमान
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार ‘अकवान’ के प्रभाव से अगले कुछ घंटों तक जिले में छिटपुट बारिश का दौर जारी रह सकता है।
इसके बाद मौसम में बदलाव के साथ न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। राज्य कृषि एवं मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान के कारण जिले में रुक-रुककर बारिश हो रही है।
न्यूनतम तापमान में शुरुआती मामूली वृद्धि के बाद 23 नवंबर से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।
कोहरे का घनत्व भी बढ़ सकता है। ऐसे में आने वाले दिनों में सुबह और रात के समय ठंड का असर अधिक महसूस होगा।