फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bridge collapsed, traffic disrupted

Chandauli News: पुलिया ध्वस्त, आवागमन में दिक्कत

Mon, 28 Jul 2025 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Bridge collapsed, traffic disrupted
नौगढ़। विकासखंड के के विशेषरपुर गांव स्थित कूड़ा राजवाहा नहर पर बनी पुलिया पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है, जिससे क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था और ग्रामीणों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। यह पुलिया प्राथमिक विद्यालय विशेषरपुर (मुसहर बस्ती) के समीप स्थित है, जहां बड़ी संख्या में बच्चों का नामांकन है। अब इस पुलिया के टूटने से नन्हें छात्रों को विद्यालय जाने के लिए रोज़ाना लगभग 2 से 2.5 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


छोटे बच्चों के लिए यह मार्ग दुर्गम साबित हो रहा है, जिससे कई बच्चे विद्यालय जाने से कतराने लगे हैं। इससे उत्तर प्रदेश सरकार की निःशुल्क व अनिवार्य शिक्षा नीति को सीधा नुकसान पहुंच रहा है। वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों का दैनिक आवागमन भी पूर्ण रूप से बाधित हो चुका है, जिससे जीवनचर्या प्रभावित हो गई है।स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सिंचाई विभाग ने दो वर्ष पूर्व ही पुलिया को जर्जर घोषित कर दिया था, लेकिन तब से लेकर अब तक मरम्मत या पुनर्निर्माण की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया। पुलिया पर एक भी पत्थर तक नहीं रखा गया, जिससे ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। इस गंभीर समस्या को लेकर रामअवतार, रवि, रामकेश, रामकिशुन, धर्मराज पाल, शिवम, रमअशीष, राजकुमारी, रामचंद्र राम सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर प्रशासन से शीघ्र पुलिया निर्माण की मांग की। घटना की सूचना मिलते ही भीम आर्मी के जिला संरक्षक रामचंद्र राम मौके पर पहुंचे और कहा कि
विज्ञापन

कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो भीम आर्मी आंदोलन करने को बाध्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed