फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   bride refused to marry after groom threatened her wedding procession returned in chandauli

'शादी के बाद होगा मारपीट का हिसाब': दूल्हे की धमकी से दुल्हन ने शादी से किया इनकार, लौटी बरात; हुई थी मारपीट

Thu, 17 Apr 2025 04:27 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 17 Apr 2025 04:27 PM IST
सार

बरातियों की करतूत देखकर लड़की के पिता पहले से ही नाराज थे। इसके बाद दूल्हे ने धमकी भी दे दी। इस बात पर लड़की ने शादी से इनकार कर दिया। लाख मनाने के बाद भी लड़की वाले नहीं माने।

विज्ञापन
bride refused to marry after groom threatened her wedding procession returned in chandauli
दुल्हन ने शादी से किया इनकार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के पीथापुर गांव में एक शादी समारोह के दौरान बारातियों ने खुलेआम शराब पीकर हंगामा किया गया। नाचने के दौरान जमकर मारपीट हुई। मामला जैसे-तैसे सुझाया गया।

विज्ञापन


इसके बाद जयमाल पर दुल्हे ने दुल्हन से कहा कि शादी के बाद मारपीट का हिसाब-किताब होगा। यह बात दुल्हन ने अपने पिता से बताई और शादी से इनकार कर दिया। लाख प्रयास के बाद भी बरात वापस लौट गई।
विज्ञापन


सकलडीहा थाना क्षेत्र के पीथापुर एक लड़की की बुधवार की रात शादी थी। सकलडीहा क्षेत्र के नागेपुर से बरात आई थी। बरात का स्वागत धूमधाम से किया गया और मेहमाननवाजी में कोई कसर नहीं छोड़ी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बरातियों और दूल्हे के पिता ने जमकर शराब पी और नाच-गाने के दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। विवाद शांत होने के बाद जैसे-तैसे जयमाल की रस्म पूरी हुई, लेकिन तभी दूल्हे ने दुल्हन से कहा कि शादी के बाद मारपीट का 'हिसाब-किताब' होगा।

दुल्हन के पिता भी नहीं मानें

यह बात सुनकर दुल्हन घबरा गई और उसने पूरी बात अपने पिता को बताई। लड़की के पिता ने दूल्हे और बरातियों के बर्ताव को गंभीरता से लेते हुए शादी करने से साफ इनकार कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही नई बाजार चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की, लेकिन लड़की के पिता अपने फैसले पर अडिग रहे।

उन्होंने कहा कि जो लोग शादी से पहले ही बेटी को धमकाते हैं, उनसे रिश्ता नहीं जोड़ा जा सकता। इस घटना के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है। लोगों का कहना है कि बारात में शराब और अभद्रता की वजह से पूरे परिवार को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा।

सकलडीहा थाना प्रभारी हरिनारायण पटेल ने बताया कि बरात में विवाद की सूचना मिली थी और मौके पर पुलिस पहुंची थी, लेकिन अब तक किसी पक्ष ने कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है और मामले पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed