{"_id":"684db9df5c0aa223410a0d49","slug":"bride-absconded-after-marriage-in-chandauli-out-with-groom-for-shopping-then-cheated-report-filed-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: शादी के 10 दिन बाद ही दुल्हन फरार, शॉपिंग करने दुल्हे के साथ निकली, फिर ऐसे दिया चकमा; रपट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शादी के 10 दिन बाद ही दुल्हन फरार, शॉपिंग करने दुल्हे के साथ निकली, फिर ऐसे दिया चकमा; रपट दर्ज
Sat, 14 Jun 2025 11:35 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 14 Jun 2025 11:35 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में दुल्हन फरार होने की जानकारी होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। दुल्हे का कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है। परिजन भी लड़की की तलाश में जुट गए थे।
विज्ञापन
चंदौली से दुल्हन फरार।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
चंदौली के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में एक अनोखा मामला सामने आया है। शादी के महज 10 दिन बाद ही पति के साथ शॉपिंग करने आई दुल्हन फरार हो गई। चार जून को सैदपुरा गांव निवासी युवक की शादी मवई खुर्द गांव की युवती से हुई थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, शादी के बाद दुल्हन ससुराल भी पहुंची, लेकिन 14 जून को पति के साथ बाजार गई और वहीं से मौका पाकर फरार हो गई। युवक अपनी पत्नी को शॉपिंग कराने के लिए मुगलसराय मार्केट लेकर आया था, लेकिन बाजार में किसी बहाने से वह गायब हो गई।
विज्ञापन
परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना मुगलसराय थाने में दी और एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की। थानाध्यक्ष गगन राज सिंह ने बताया कि मामले में दुल्हे और दुल्हन दोनो के माता पिता थाने आए थे। उनकी शिकायत पर जांच किया जा रहा है।
विज्ञापन
दूसरी तरफ, दुल्हा इस बारे में अपने ससुराल वालों से भी पूछताछ की लेकिन कुछ खास जानकारी नहीं मिली। लड़की के परिजनों ने अपने रिश्तदारों के यहां भी खोजबीन की लेकिन वे भी असफल हो गए।