फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Breast milk is the safest food for newborns: Dr. Kusum

मां का दूध नवजात के लिए सबसे सुरक्षित आहार : डॉ. कुसुम

Tue, 04 Aug 2026 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Breast milk is the safest food for newborns: Dr. Kusum
कंदवा। नवजात शिशु के लिए मां का दूध सबसे सुरक्षित और संपूर्ण आहार है। जन्म के तुरंत बाद मिलने वाला पहला पीला गाढ़ा दूध (कोलोस्ट्रम) शिशु की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है। यह बात बरहनी पीएचसी की वरिष्ठ महिला चिकित्सक डॉ. कुसुम विश्वकर्मा ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जन्म से छह माह तक शिशु को केवल मां का दूध ही देना चाहिए। इस दौरान पानी, शहद, घुट्टी या अन्य किसी आहार की आवश्यकता नहीं होती। स्तनपान से डायरिया, निमोनिया और अन्य संक्रमणों का खतरा कम होता है तथा शिशु का शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास बेहतर होता है।
विज्ञापन

डॉ. विश्वकर्मा ने कहा कि स्तनपान से मां को भी लाभ मिलता है। इससे गर्भाशय जल्दी सामान्य अवस्था में लौटता है और स्तन व गर्भाशय कैंसर का खतरा कम हो सकता है। उन्होंने सलाह दी कि छह माह बाद पूरक आहार शुरू करें, लेकिन दो वर्ष या उससे अधिक समय तक स्तनपान जारी रखना बच्चे के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। उन्होंने कहा कि बाजार में उपलब्ध कोई भी विकल्प मां के दूध का स्थान नहीं ले सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed