फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Breaking the embankment

नहर का तटबंध टूटने से फसल डूबीं

Tue, 11 Feb 2020 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Breaking the embankment
कमालपुर के खोर में फसल जलमग्न होने से नाराज होकर प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : CHANDAULI
कमालपुर। सकलडीहा रजवाहा के टेल पर बसे गांव खोर में नहर का तटबंध शनिवार की रात टूटने से पचास एकड़ गेहूं की फसल डूब गई। पानी निकासी की व्यवस्था न होने और तटबंध की मरम्मत न होने से नाराज होकर ग्रामीणों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि पानी निकासी की उचित व्यवस्था नही की गई और नहर की मरम्मत नहीं हुई तो किसान आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

धान की फसल बर्बाद होने के बाद किसी तरह किसानों ने गेहूं की बुआई की थी। शनिवार की रात खोर गांव में तटबंध टूट गया। इससे सुरेन्द्र सिंह का एक बीघा, वीरेंद्र सिंह का एक बीघा, भूपेंद्र का एक बीघा, हरवंश सिंह का पांच बीघा, जितेंद्र सिंह की दो बीघा, निरंजन की दो बीघा, गोवर्धन विश्वकर्मा का एक बीघा, राघवेंद्र यादव का एक बीघा रतन यादव का ढाई बीघा, फौजदार यादव का दो बीघा, अंबिका यादव का एक बीघा, रघुवंश सिंह के 5 एकड़, टप्पू सिंह का 4 बीघा, ज्वाला सिंह का 2 बीघा, पप्पू सिंह का तीन बीघा, कपिल देव सिंह का एक बीघा, रामवृक्ष राय का तीन एकड़, दीनाशर्मा का 2 एकड़ कंचन यादव का 12 बिस्वा श्रीप्रकाश सिंह का 2 बीघा, संजय का 2 बीघा, संकठा राम का एक एकड़ गेहूं और सरसों की फसल पानी भर गया है। इससे फसल के बर्बाद होने की आशंका हो गई है। किसानों ने बताया कि टेल से मनिहरा तक दो किमी लंबी नाली बनी थी। वह भी पट गया है। इससे खेतों से पानी निकासी नहीं हो रही है। किसानों ने नहर की मरम्मत, पानी निकासी की व्यवस्था करने और बर्बाद फसल का मुआवजा देने की मांग की। चेतावनी दी कि ऐसा नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

02. जिला निर्मण संघर्ष समिति के आंदोलन को दिया समर्थन
पीडीडीयू नगर। अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के सदस्यों की बैठक पराहुपुर स्थित कैंप कार्यालय पर हुई। इसमें सिविल बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व पूर्व महामंत्री वीरेन्द्र प्रताप सिंह दाढी एडवोकेट ने जिला निर्माण संघर्ष समिति को अपना सहयोग और समर्थन दिया। इसमें जनपद न्यायालय का निर्माण जल्द से जल्द कराने की मांग की गई। कहा कि यदि जल्द ही मांग पूरी नही होती है तो अधिवक्ता अंतिम सांस तक लड़ाई करेंगे। इस मौके पर कमलेशचंद पांडेय, मुन्ना, संतोष श्रीवास्तव, बच्चा मिश्र, मनीष तिवारी, सुनीता चौधरी, मंटू उपाध्याय आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट-डॉ. देवेन्द्र प्रताप सिंह
संपादन-कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-2000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed