{"_id":"13d3785378dd02b4d15d881ce595ed68","slug":"break-the-lock-of-the-two-houses-of-the-cargo-flown-thousands-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों का ताला तोड़ हजारों का माल उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घरों का ताला तोड़ हजारों का माल उड़ाया
ब्यूरो, चंदौली, अमर उजाला
Updated Sun, 26 Apr 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर 25, मैनाताली में शनिवार की भोर में चोरों ने एक घर का ताला चटकाकर हजारों रुपये का सामान उड़ा दिया। वहीं पांच अन्य घरों के ताले तोड़ दिए। लोगों की आवाज सुन चोर भाग निकले। सूचना पर शनिवार की सुबह कोतवाली प्रभारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। दूसरी ओर काली महाल में भी में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये के सामान चुरा लिए।
नगर पालिका चेयरमैन रेखा जायसवाल के चचेरे देवर डब्लू अपने परिवार के साथ साले की शादी में गए हुए हैं। चोरों ने मौका देखकर शनिवार की भोर करीब दो बजे उनके घर का ताला तोड़कर कमरे के अंदर रखी आलमारी का तोड़कर 50 हजार नकदी और करीब 30 हजार मूल्य के आभूषण ले उड़े। मोहल्लेवासियों की माने तो चोर आठ से नौ की संख्या में थे, जो दो तीन टोलियों में बंटे हुए थे। कुछ चोरों ने पूर्व चेयरमैन राजकुमार जायसवाल के घर का ताला तोड़कर अंदर जाने का प्रयास किया, लेकिन घर में नहीं घुस पाए। इसी प्रकार राजेंद्र सोनकर, नीलम दुबे, इकबाल, राजमुनि और विशाल जायसवाल के घर में चोरों ने ताला तोड़कर अंदर घुसे, लेकिन वे चोरी करने में नाकाम रहे। रेलकर्मी राजमणि अपने परिवार को भोर में दो बजे स्टेशन छोड़ने गया था। तीन बजे लौटते समय उसने चार संदिग्ध लोगों को गली से निकलते देखा। घर जाने पर उसने अपने दरवाजे का ताला टूटा पाया। इसके बाद लोगों को चोरी की घटना की जानकारी हुई और भोर में भारी भीड़ जुट गई।
लोग डब्लू के घर का ताला टूटा हुआ देख अंदर गए तो देखा कि सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। चोरी की घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाल विनोद कुमार सिंह हमराहियों संग मौके पर पहुंचे और लोगों से चोरी की घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई। दूसरी ओर नगर के काली महाल निवासी सावेज खां के घर शुक्रवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर घर में घुसकर आलमारी में रखा दस हजार नकद, करीब एक लाख रुपये के आभूषण चुरा ले गए। पीड़ित ने शनिवार की सुबह कोतवाली में पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।
कोतवाली प्रभारी वीके यादव ने पीड़ितों के घर मुआयना किया। बताया कि एक घर में चोरी की शिकायत तथा पांच घरों के ताले टूटे मिले। घटना की व्यापक छानबीन कर कार्रवाई की जा रही है। शीघ्र ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे। क्षेत्राधिकारी सदर श्यामदेव बिंद ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए रात्रिकालीन गश्त के लिएदो सिपाहियों की ड्यूटी के निर्देश कोतवाली प्रभारी को दिया गया है।