फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Brahmin is well-wisher of the entire society: Kamalakant

सर्वसमाज का हितैषी है ब्राह्मण : कमलाकांत

Sun, 12 May 2024 03:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Brahmin is well-wisher of the entire society: Kamalakant
पीडीडीयू नगर। केंद्रीय ब्राह्मण महासभा की ओर से नगर के एक लॉन में शुक्रवार को देर शाम परशुराम जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलाकांत उपाध्याय ने कहा कि ब्राह्मण समाज सर्वसमाज का हितैषी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भगवान परशुराम ने अपने जीवन को लोक कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। कहा कि आज ब्राह्मण समाज को अपनी सभ्यता और संस्कृति को बचाने के साथ अपने आचरण में बदलाव लाने की जरूरत है। केंद्रीय उपाध्यक्ष कृष्णानंद चौबे ने कहा कि ब्राह्मण समाज का एक आवश्यक अंग है। वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ. केएन पांडेय ने समाज को एकजुट होने की अपील की। कैप्टन विनोद उपाध्याय ने समाज में सभ्यता संस्कृति के क्षरण पर चिंता जाहिर की। अनिल ओझा ने जन जागृति पर बल देते हुए ब्राह्मण समाज के लोगों को जोड़ने पर बल दिया। इस मौके पर एनके चतुर्वेदी, डाॅ. कमलेश तिवारी, डाॅ. अरुण उपाध्याय, कपिल देव मिश्रा आदि मौजूद रहे। संचालन अरविंद चतुर्वेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed