{"_id":"b677f38727b6e10864f408fb44e4af38","slug":"boycotting-exam-duty-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा ड्यूटी का बहिष्कार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा ड्यूटी का बहिष्कार
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
Updated Wed, 11 Mar 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेतन, परीक्षा भत्ते के भुगतान एवं प्राचार्य को हटाने की मांग को लेकर
विज्ञापन
सकलडीहा पीजी कालेज के शिक्षक, कर्मचारी बीए की परीक्षा ड्यूटी का बहिष्कार
कर मंगलवार को कालेज परिसर में धरने पर बैठ गए।
सूचना पर पहुंची जिला विद्यालय निरीक्षक मालती राय को धरनारत कर्मचारियों ने जिलाधिकारी के नाम संबोधित तीन सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। साथ ही चेताया कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक धरना जारी रहेगा। हालांकि वैकल्पिक व्यवस्था से परीक्षा संपन्न कराई गई।
मंगलवार को बीए प्रथम वर्ष संस्कृत एवं तृतीय वर्ष हिन्दी विषय की परीक्षा स्थानीय पीजी कालेज में शुरू हुई। इसी दौरान महाविद्यालय के 11 शिक्षक, 11 बाबू एवं 17 परिचारक अपनी मांगों को लेकर परीक्षा का बहिष्कार करते हुए विद्यालय परिसर में धरने पर बैठ गए।
धरनारत लोगों ने प्राचार्य पर कई आरोप भी लगाए। कहा कि फंड होने के बावजूद जनवरी से अब तक वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। जिसकी वजह से शिक्षकों एवं कर्मचारियों को जीवनयापन के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
आरोप लगाया कि कई बार मांगों को लेकर कालेज प्रशासन और जिलाधिकारी से गुहार लगाई गई लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। लिहाजा मजबूर होकर आज यह कदम उठाने के लिए विवश होना पड़ा है।
इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक मालती राय ने कहा कि सारी समस्याओं की जानकारी मिल गई है। पीजी कालेज के प्रशासनिक प्रमुख जिलाधिकारी को इससे अवगत करा दिया जाएगा और उनका निर्देश मिलने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी। इस बारे में डीएम नरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जांच के बाद समुचित कार्रवाई की जाएगी।