फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bowing my head in reverence at the Guru's feet, I sought and received blessings.

Chandauli News: गुरु के चरणों की वंदना कर नवाए शीश, लिया आशीष

Thu, 30 Jul 2026 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Bowing my head in reverence at the Guru's feet, I sought and received blessings.
चहनियां के रामगढ़ में कीनाराम बाबा के दर्शन पूजन करते भक्त। संवाद
पीडीडीयू नगर। अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाले गुरु के चरणों की रज पाने के लिए बुधवार को आश्रमों, मठों में भक्तों की भीड़ उमडी। भोर से कतारें लग गईं। दूर-दूर से आए भक्तों ने गुरु महाराज के पांव पखारे और पूजा-अर्चना कर आशीष लिया। यह सिलसिला शाम तक चलता रहा। वहीं, जगह-जगह भंडारे हुए, जहां भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

नगर के रविनगर स्थित मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से गुरु पुर्णिमा पर भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके पूर्व भक्तों ने भजन कीर्तन किया। गुरु गिरधारी नंद महाराज ने भक्तों को मानव उत्थान का संदेश दिया। इस मौके पर वीरेंद्र प्रताप सिंह, लखन प्रसाद, प्रभुजी, विजय यादव, सावित्री देवी, शोभा देवी, अन्नपूर्णा देवी, गुड़िया जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पड़ाव : सर्वेश्वरी समूह संस्थान देव संस्थान कुष्ठ सेवा आश्रम में सुबह 7:30 से 12:30 बजे तक एक लाख से अधिक भक्तों ने दर्शन पूजन किए। सुबह प्रभात फेरी निकली और सर्वेश्वरी समूह का ध्वजारोहण किया गया। सफल योनि के पाठ के साथ गुरुपद संभव राम ने अघोरेश्वर महाप्रभु के आसन की पूजा की। इसके भक्तों ने गुरु महाराज के दर्शन किए। इस मौके पर भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन





चकिया : विभूति नगर नई बस्ती बड़ी नहर स्थित मां गायत्री एवं प्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर परिसर में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। शांतिकुंज हरिद्वार से आए अनिल सिंह के नेतृत्व में गायत्री परिवार के श्रद्धालुओं ने गायत्री महामंत्र का जप किया। इसके साथ ही पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ, विभिन्न संस्कार संपादन, पूजन और संगीत प्रवचन का आयोजन हुआ। इस मौके पर चकिया के भाजपा विधायक कैलाश आचार्य, चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव, प्रभात जायसवाल, कैलाश जायसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता, सभासद केसरी नंदन, ज्योति गुप्ता, विनीत प्रजापति आदि थे। शिकारगंज : क्षेत्र के मुड़हुआ दक्षिणी स्थित जय गुरुदेव आश्रम और प्रभु नारायणपुर स्थित भुसिया कबीरपंथी मठ पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
कंदवा : क्षेत्र के करौती-ककरैत घाट अखंड विद्यानंद महाराज (मौनी बाबा) आश्रम में चंदौली के साथ बिहार से भक्त दर्शन-पूजन के लिए पहुचे। श्रद्धालुओं ने गुरु चरणों में शीश नवाकर सुख-समृद्धि की कामना की। गायक प्रवीन सिंह और गोल्डी राज ने भजनों से गुरु महिमा का बखान किया। इस मौके पर हरिहर पांडेय, अरुण पांडेय, बनमाली पांडेय, रामजी पांडेय, चंदन पांडेय, अभिषेक पांडेय, राहुल पांडेय आदि रहे।
सैयदराजा : नवयुवक जनसेवा समिति की ओर से गायत्री शक्ति पीठ में भक्तों को निशुल्क पौधे दिए गए। समिति के अध्यक्ष अंकित जायसवाल और प्रबंधक सुशील शर्मा ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इस दौरान रोहित जायसवाल, अनिल मद्धेशिया, जितेंद्र जायसवाल, बच्चा बाबू सेठ आदि उपस्थित रहे।




बाबा कीनाराम मठ में उमड़े आस्थावान
चहनिया। अघोराचार्य बाबा कीनाराम की तपोस्थली रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम मठ में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया और पूरे दिन दर्शन-पूजन का सिलसिला चलता रहा। इस अवसर पर प्रभु नारायण सिंह, धनंजय सिंह, मठ प्रबंधक मेजर अशोक सिंह ने विधि-विधान से हवन-पूजन किया। गायक विक्की तिवारी एवं सतरूपा शीतल ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान विपिन सिंह, सुनील पांडेय, संतोष सिंह, कौशल दूबे, प्रमोद सिंह, सुमित सिंह, प्रवीण श्रीवास्तव, अर्पित पांडेय, नंदू गुप्ता, विशाल सिंह, पंकज सिंह आदि रहे।


सर्वेश्वरी सेवा संघ आश्रम से निकली कलश यात्रा
पीडीडीयू नगर। जलीलपुर में स्थित पूज्य मां श्री सर्वेश्वरी सेवा संघ में बुधवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह कलश यात्रा निकाली गई और ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद गुरु बाबा और बाबा अनिल रामजी के भक्तों ने दर्शन किए। गुरु बाबा ने कहा कि अघोर परंपरा में गुरु की सर्वोच्च महत्ता की परंपरा को अब तक जीवंत रखा गया है। कहा कि गुरु नाम ही सर्वोच्च मंत्र है और गुरु के मूल तत्व से बढ़कर कोई तत्व नहीं है। इस दौरान डॉ. हर्ष वर्धन सिंह, डॉ. आरके सिंह, वीणा झा, डॉ. आरके सिंह, डॉ पीके सिंह, बीएन सिंह, डॉ. अशोक मिश्र, ओम प्रकाश सिंह, डॉ. राजेश चौहान, प्रशांत कुमार तिवारी आदि उपस्थित रहे।




मंत्री अनिल राजभर ने किया गुरु का पूजन
सकलडीहा। गुरु पूर्णिमा पर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर अपने गुरु डाॅ. संत त्रिपाठी का विधि विधान से पूजन किया। वही बहरवानी आत्म अनुसंधान केंद्र में धर्मात्मानंद महाराज का भक्तों ने दर्शन पूजन किया। धर्मात्मानंद महाराज ने कहा कि अच्छे आचरण व्यवहार से गुरु का कृपा बनी रहती है। इसी तरह टिमिलपुर अभेद आश्रम में भक्तों का तांता लगा रहा। चतुर्भुजपुर डगरिया सरकार औघड़ आश्रम में भी भक्तों ने गुरु के दर्शन किए। इस मौके पर सूरज सिंह, आजाद, कमलेश यादव, रतेन्द्र राजभर, मनोज शर्मा, विकास राय, संतोष सिंह, डाॅ. अभय वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद

चहनियां के रामगढ़ में कीनाराम बाबा के दर्शन पूजन करते भक्त। संवाद

चहनियां के रामगढ़ में कीनाराम बाबा के दर्शन पूजन करते भक्त। संवाद

चहनियां के रामगढ़ में कीनाराम बाबा के दर्शन पूजन करते भक्त। संवाद

चहनियां के रामगढ़ में कीनाराम बाबा के दर्शन पूजन करते भक्त। संवाद

चहनियां के रामगढ़ में कीनाराम बाबा के दर्शन पूजन करते भक्त। संवाद

चहनियां के रामगढ़ में कीनाराम बाबा के दर्शन पूजन करते भक्त। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed