फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Both the tracks built on the Brahmanal drain submerged, 25 villages lost contact

ब्रह्मनाल ड्रेन पर बना दोनों रपटा डूबा, 25 गांवों का संपर्क टूटा

Tue, 03 Aug 2021 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Both the tracks built on the Brahmanal drain submerged, 25 villages lost contact
नौगढ़ में लगातार तीन दिनों से जमकर हुई बारिश के कारण सोनभद्र को जोड़ने वाला नौगढ़ गंगापुर मार्ग तथा नौगढ़ चकरघट्टा मार्ग के बीच ब्रह्मनाल ड्रेन पर बना दोनों रपटा पानी में डूब गया है। पानी रपटा के ऊपर से होकर बह रहा है। जिससे जरहर- गंगापुर तथा चकरघट्टा मार्ग से जुड़े 25 गांव के लोगों का संपर्क मुख्यालय से टूट चुका है। आने जाने का रास्ता पूरी तरह से अवरुद्ध हो चुका है। रपटा डूबने के कारण बीमार और लाचार गांव के लोग 20 किलोमीटर का चक्कर लगाकर घर पहुंच रहे हैं। जलभराव के कारण सैकड़ों बीघा फसल पानी में डूब गई है।एक बरसात और हुई तो तेजबहाव के कारण रपटा कभी भी टूट सकता है। रपटा टूटा तो इन गांव के लोगों के सामने आवागमन की समस्या खड़ी हो जाएगी।
विज्ञापन

नौगढ़ तहसील, ब्लॉक मुख्यालय को जोड़ने वाली सड़क जरहर गांव के निकट से गुजरती है। ब्रह्मनाल ड्रेन पर एकमात्र रपटा पुल बना है। इसी से होकर दानौगढां, टिकुरिया, गंगापुर, महादेवपुर, भंदई , बरबसपुर, रहमानपुर, बकुलघट्टा,पडंहवा, चकरघट्टा, बजरडीहा, परसिया, भैसोड़ा, बरवाडीह व अन्य गांव के लोगों का आना जाना होता है। भारी बरसात के कारण रपटा के ऊपर से पानी बह रहा है। जिससे गांव के लोगों को आवागमन अवरुद्ध हो चुका है। नौगढ़ बाजार पहुंचने के लिए लोगों को 20 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। तहसील मुख्यालय, जिला मुख्यालय अथवा बाजार जाने के लिए एक मात्र यही रास्ता है। रपटा के ऊपर से पानी के तेज बहाव के कारण पैदल, साइकिल और दुपहिया से आने जाने वालों के लिए रास्ता पूरी तरह से बंद हो चुका है। चार पहिया वाहन रिस्क उठाकर आ जा रहे हैं। जिसके कारण कभी भी दुर्घटना घट सकती है। गंगापुर गांव के ग्राम प्रधान मौलाना यादव ने बताया कि रपटापुल की जगह पुल बनाने की मांग कई सालों से की जा रही है लेकिन पुल नहीं बनाया गया। मजबूर होकर लोग रपटा पुल पर असुरक्षित सफर कर रहे हैं। गांव के युवक इन दिनों नदी में छलांग लगा कर खूब आनंद ले रहे हैं। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ भी लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed