{"_id":"662a12ce99dc6a141008d511","slug":"bolero-driver-crushed-an-elderly-man-to-death-in-chandauli-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार का कहर: बोलेरो चला रहे नाबालिग ने बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद नाराज लोगों ने चालक को पकड़कर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार का कहर: बोलेरो चला रहे नाबालिग ने बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद नाराज लोगों ने चालक को पकड़कर पीटा
Thu, 25 Apr 2024 01:56 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 25 Apr 2024 01:56 PM IST
सार
चंदौली जिले में गुरुवार की सुबह देवरा माइनर के पास चट्टी पर चाय पीकर लौट रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार बोलेरो चालक ने रौंद दिया। जिससे बजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से नाराज लोगों ने चालक को पकड़कर पीट दिया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंदौली जिले में ज्यादातर वाहनों के स्टीयरिंग नाबालिगों के हाथों में हैं। जिसका खामियाजा भी देखने को मिल रहा है। गुरुवार की सुबह बोलेरो को तेज रफ्तार से चला रहे नाबालिग ने सड़क के किनारे चल रहे बुजुर्ग को कुचल दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं लोगों ने दौड़ाकर चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। भीड़ ने बोलेरो में भी तोड़फोड़ किया। हंगामे के बाद आई पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। उधर, बुजुर्ग की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह है मामला
चकरघटृटा थाना क्षेत्र के ठठवां गांव निवासी जोखू (60) गुरुवार को पैदल ही देवरा माइनर के पास चट्टी पर चाय पीने के लिए गया हुआ था। चाय पीने के बाद जोखू वापस अपने घर जाने के लिए नौगढ़ - सोनभद्र मुख्य मार्ग को पार कर रहा था कि इसी बीच नौगढ़ की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे बोलेरो चालक ने बुजुर्ग को कुचल दिया।
विज्ञापन
हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया, जिसका पीछा करते हुए लोगों ने पकड़ लिया। उधर, मार्ग से गुजरने वाले अन्य लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलने पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जोखू की पत्नी राजमति सहित परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।