फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bolero car stolen outside railway quarter

रेलवे क्वार्टर के बाहर खड़ी बोलेरो गाड़ी चोरी

Thu, 13 Jan 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Bolero car stolen outside railway quarter
मुगलसराय कोतवाली के रेलवे पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत न्यू सेंट्रल कालोनी स्थित एक रेलवे आवास के बाहर खड़ी बोलोरो बुधवार की रात चोरों ने उड़ा दी। बृहस्पतिवार की सुबह जब वाहन स्वामी को इसकी जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गये। पीड़ित पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

सकलडीह थाना क्षेत्र के पौनी गांव निवासी रामवृक्ष सिंह ने बताया कि बुधवार की रात लगभग आठ बजे उनके पुत्र नवनीत ने अपनी बोलेरो गाड़ी मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र रेलवे पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत न्यू सेंट्रल कालोनी स्थित अपने रिश्तेदार के रेलवे क्वार्टर के बाहर खड़ी की थी। उन्होंने बताया कि इसके बाद वह किसी कार्य से कहीं चला गया। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह जब वह वहां पहुंचा तो देखा कि उसकी गाड़ी वहां से गायब है। काफी खोजबीन के बाद भी गाड़ी का कहीं भी पता नहीं चला । इसके बाद उन्होंने इसकी तहरीर मुगलसराय कोतवाली में पहुंचकर पुलिस को दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बृजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि गाड़ी स्वामी की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed