फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bojh team dominates in Kabaddi; Majhgawan team dominates in Kho-Kho.

Chandauli News: कबड्डी में बोझ और खो-खो में मझगांवां की टीम का दबदबा

Wed, 23 Sep 2026 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Bojh team dominates in Kabaddi; Majhgawan team dominates in Kho-Kho.
नौगढ़ के रीठिया उच्च प्राथमिक विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी। स्रोत
नौगढ़। उच्च प्राथमिक विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिता मंगलवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय रीठिया के मैदान में आयोजित की गई। इसमें बोझ और मझगांवां के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन से प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी लालमणि कन्नौजिया ने किया। कबड्डी के बालक वर्ग की प्रतियोगिता में बोझ संकुल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मझगांवां संकुल उपविजेता रहा।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में भी बोझ संकुल विजेता रहा और मंगरही संकुल ने उपविजेता का स्थान हासिल किया। खो-खो के बालक वर्ग में मझगांवा संकुल विजेता और अमदहा संकुल उपविजेता रहा। वहीं, बालिका वर्ग में भी मझगांवां संकुल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अमदहा संकुल की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेता टीमों और खिलाड़ियों को बीडीओ नौगढ़ ने पुरस्कार प्रदान किया। वहीं, ब्लॉक के व्यायाम शिक्षक आशीष गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दाैरान कृष्ण नंदन मिश्रा, लाल बहादुर, अरुण सिंह, सादिक मोहिउद्दीन, नीरज सिंह, महेश तेंदुलकर, नंदलाल सिंह, सुरेश यादव, सुभाष यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed