{"_id":"6a5e7d9b6c9d584e2a0f7914","slug":"body-of-youth-who-drowned-in-moosakhand-dam-recovered-chandauli-news-c-189-1-svns1013-151743-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: मूसाखांड़ बांध में डूबे युवक का मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: मूसाखांड़ बांध में डूबे युवक का मिला शव
विज्ञापन
चकिया। कोतवाली क्षेत्र के मूसाखांड़ बांध में रविवार शाम डूबे युवक का शव करीब 21 घंटे बाद सोमवार की दोपहर मिला। मृतक की पहचान कंदवा थाना क्षेत्र के घोसवां गांव निवासी 22 वर्षीय रंजीत रावत पुत्र संतोष कुमार रावत के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कंदवा थाना क्षेत्र के घोसवां गांव निवासी रंजीत अपने छह दोस्तों के साथ बोलेरो से मूसाखांड़ बांध घूमने आया था। इसी दौरान वह नहाने के लिए पानी में उतरा और गहरे हिस्से में चला गया। देखते ही देखते वह डूबने लगा। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई। रविवार देर शाम तक खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी बांध पर पहुंच गए। सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे गोताखोरों की मदद से रंजीत ढूंढा गया। कोतवाल अर्जुन सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।