फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Body of student who jumped into Ganga found

Chandauli News: गंगा में छलांग लगाने वाली छात्रा का शव मिला

Sun, 27 Apr 2025 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Body of student who jumped into Ganga found
ताराजीवनपुर। अलीनगर थाना क्षेत्र के कैली गांव के समीप मवई कला गांव निवासी किशोरी का शनिवार को गंगा घाट पर पानी में शव उतराया मिला। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शव मिलने की जानकारी पर काफी संख्या में ग्रामीण कैली गंगा घाट पर पहुंच गए। मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मवई कला गांव निवासी सोतन यादव की बेटी कविता (17) शुक्रवार को इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में 500 में 245 अंक प्राप्त होने के बाद सदमे में आ गई। उम्मीद से कम अंक प्राप्त होने के बाद घर से साइकिल से सुल्तानीपुर के पास पहुंची और सड़क किनारे साइकिल खड़ी कर गंगा नदी में छलांग लगा दी। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो सड़क किनारे साइकिल मिलने पर आशंका हुई। गोताखोरों के माध्यम से गंगा नदी में तलाश शुरू हुई। शुक्रवार को देर रात तक शव नहीं मिला। इस बीच शनिवार की सुबह कैली गांव के समीप गंगा के पानी में किनारे पर शव उतराया हुआ मिला। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने परिजनों व पुलिस को दी। कोतवाल गगन राज सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मवई कला गांव निवासी सोतन यादव पल्लेदारी का काम करते थे। कई साल से लकवा से पीड़ित हैं। उनकी माली हालत भी काफी खराब है। कविता की मौत से परिवार के सदस्य सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed