फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Body of Class 11 student found hanging; father accuses uncle, aunt, and grandfather of murder.

Chandauli News: फंदे से लटकता मिला 11वीं की छात्रा का शव, पिता ने चाचा-चाची व दादा पर लगाया हत्या का आरोप

Thu, 09 Jul 2026 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Body of Class 11 student found hanging; father accuses uncle, aunt, and grandfather of murder.
बबुरी कस्बे में बुधवार को 11वीं की छात्रा 14 वर्षीय छात्रा जाह्नवी का शव साड़ी के फंदे से लटकता मिला। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पिता ने अपने ही परिवार के तीन सदस्यों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी गौतम पटवा की 14 वर्षीय पुत्री जाह्नवी, जो कक्षा 11 की छात्रा थी, उसका शव घर में साड़ी के फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पिता गौतम पटवा ने अपने भाई, भाभी और पिता पर बेटी की हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक वह बेटी का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी किशोर कुमार चौबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए तथा आवश्यक नमूने जांच के लिए सुरक्षित किए।पुलिस के काफी समझाने-बुझाने के बाद परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने को तैयार हुए। पिता के अनुसार, जाह्नवी दो बहनों में छोटी थी। उसकी बड़ी बहन वैष्णवी अपनी बुआ के साथ रहती है, जबकि जाह्नवी माता-पिता के साथ रहती थी। थाना प्रभारी किशोर कुमार चौबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामले की हर पहलू से निष्पक्ष जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे। यदि जांच में किसी की संलिप्तता सामने आती है तो उसके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed