{"_id":"68f92350fbdb34d6d20a170d","slug":"body-of-a-man-who-drowned-in-the-ganga-was-found-in-the-bhupouli-canal-chandauli-news-c-189-1-svns1011-138138-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: गंगा में डूबे व्यक्ति का भूपौली नहर में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: गंगा में डूबे व्यक्ति का भूपौली नहर में मिला शव
विज्ञापन
अलीनगर थाना क्षेत्र के भूपौली पंप कैनाल के पास बुधवार को गंगा में उतराया शव मिला। शव की पहचान मिर्जापुर जिले के अदलहाट निवासी तेजबली पटेल (42) के रूप में हुई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। मिर्जापुर के अदलहाट थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव निवासी तेजबली पटेल गांव के एक व्यक्ति के दाह संस्कार में शामिल होने नरायनपुर स्थित श्मशान घाट गए थे। वहां गंगा में स्नान करने के दौरान वे गहरे पानी में जाकर डूब गए। काफी खोजबीन के बाद भी उनका वहां पता नहीं चला। बुधवार की सुबह भूपौली पंप कैनाल के पास गंगा नदी में उतराया हुआ शव देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर मृतक के जेब से मिले कागजात के आधार पर पहचान कर परिजनों को सूचना दी। सूचना के बाद थाने पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
इस संबंध में अलीनगर एसओ अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि पहचान के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है।